फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Three thousand animals were vaccinated to control Brucella disease.

Kurukshetra News: ब्रूसेला बीमारी पर काबू पाने के लिए तीन हजार पशुओं का हुआ टीकाकरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2024 06:02 AM IST
विज्ञापन
Three thousand animals were vaccinated to control Brucella disease.
कुरुक्षेत्र। मादा पशु को ब्रूसेला बीमारी का टीका लगाता पशुपालन विभाग का कर्मी।
कुरुक्षेत्र। ब्रूसेला बीमारी से पशुओं को निजात दिलाने के लिए पशुपालन विभाग ने अब कमर कस ली है, जिसके चलते 15 जून से लेकर अब तक जिले में तीन हजार के करीब मादा पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है। मादा पशुओं को ब्रूसेला बीमारी न घेर पाए, इसके लिए विभाग की ओर से 49 टीमों को मैदान में उतारा गया है, जिनमें 40 डॉक्टरों की निगरानी में 110 के कर्मचारी गांव-गांव जाकर टीकाकरण कर रहे हैं।
विज्ञापन


मैदान में उतारी गई यह टीमें जिले में मादा पशुओं का टीकाकरण कर उन्हें टैग भी लगा रही हैं और साथ ही भारत पशुधन एप पर टीकाकरण हो चुके मादा पशुओं की जानकारी टैग नंबर के साथ दर्ज भी कर रही हैं। इससे टीकाकरण हो चुके मादा पशुओं की जानकारी आसानी से मिल सकेगी। ब्रूसेला बीमारी पर काबू पाने के लिए विभाग की ओर से चार हजार मादा पशुओं का टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा गया है, जो कि 30 जून तक पूरा किया जाने का लक्ष्य है। इस बीमारी की रोकथाम के लिए चार से आठ महीने की उम्र की मादा कटड़ियों और बछड़ियों को ब्रूसेला के टीके लगाए जाते हैं ताकि इस बीमारी को फैलने से रोका जा सके।
विज्ञापन




तीन हजार पशुओं का हुआ टीकाकरण : जसबीर सिंह पंवार
पशुपालन विभाग के एसडीओ जसबीर सिंह पंवार का कहना है कि जिले में अब तक तीन हजार के करीब मादा पशुओं को ब्रूसेला के टीके लगाए जा चुके हैं। इसके लिए 49 टीमों का गठन कर शहर और गांवों में भेजा जा रहा है। यह टीका चार से आठ माह की मादा पशुओं को लगाया जा रहा है। यह बीमारी मादा पशुओं से इंसान में फैलती है, इसलिए इसका टीकाकरण हर हाल में कराना चाहिए। इसके लिए नजदीकी चिकित्सालय में पशुपालक संपर्क कर सकते हैं।

कुरुक्षेत्र। मादा पशु को ब्रूसेला बीमारी का टीका लगाता पशुपालन विभाग का कर्मी।

कुरुक्षेत्र। मादा पशु को ब्रूसेला बीमारी का टीका लगाता पशुपालन विभाग का कर्मी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed