{"_id":"623f6eaf319ea26d2c531dce","slug":"three-teachers-promoted-to-the-post-of-professor-kurukshetra-kurukshetra-news-knl103002119","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन शिक्षक प्रोफेसर के पद पर पदोन्नत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन शिक्षक प्रोफेसर के पद पर पदोन्नत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कार्यकारिणी परिषद की शनिवार को हुई आकस्मिक बैठक में दो महत्वपूर्ण मुद्दों पर फैसले लिए गए। ऑनलाइन व ऑफलाइन मोड में हुई बैठक में हरियाणा एवं पंजाब हाईकोर्ट के आदेशानुसार मनोविज्ञान विभाग में दो सहायक प्रोफेसर, ललित कला विभाग तथा इकोनोमिक्स विभाग में एक-एक सहायक प्रोफेसर की नियुक्ति को मंजूरी दी गई है।
वर्ष 2018 में कुलपति प्रो. केसी शर्मा के कार्यकाल के दौरान सहायक प्रोफेसर की भर्ती के लिए हुए साक्षात्कार के बाद नियुक्ति देने को लेकर आवेदनकर्ता ने हाईकोर्ट में अपील दायर की थी। दो वर्ष बाद आए हाईकोर्ट से आए फैसले के बाद शनिवार को विश्वविद्यालय प्रशासन ने तीन विषयों के चार सहायक प्रोफेसर की नियुक्ति को लेकर मंजूरी दी है।
इसके साथ ही कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटेड एंड ऑनर्स स्टडीज के तीन शिक्षकों को सीएएस के तहत प्रोफेसर पद पर पदोन्नति की मंजूरी प्रदान की है। इनमें आईआईएचएस के डॉ. अश्वनी कुश, मनोविज्ञान के डॉ. सुरेश कुमार तथा इकोनोमिक्स के डॉ. प्रदीप एस चौहान शामिल हैं। बैठक कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कमेटी रूम में कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा सहित विश्वविद्यालय कार्यकारिणी परिषद के सदस्य मौजूद रहे।