{"_id":"689e4593a1b189e2ab06e993","slug":"three-students-selected-for-state-level-competition-in-yoga-wave-of-happiness-kurukshetra-news-c-45-1-kur1008-140526-2025-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: तीन छात्राओं का योग में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन, खुशी की लहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: तीन छात्राओं का योग में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन, खुशी की लहर
Fri, 15 Aug 2025 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Fri, 15 Aug 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
लाडवा। विजेता छात्राओं का स्वागत करती प्राचार्य पूजा छाबड़ा व अन्य।
लाडवा। सुगनी देवी आर्य गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की तीन छात्राओं का योग में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन होने से स्कूल व परिजनों में खुशी की लहर है। प्रधानाचार्या पूजा छाबड़ा ने बताया कि जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता में केसर ने तीन स्वर्ण, विनम्रता ने एक स्वर्ण, एक रजत और हीर ने भी एक स्वर्ण और एक रजत मेडल प्राप्त कर स्कूल में जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन के आधार पर उनका राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।
प्रतियोगिता कुरुक्षेत्र में आयोजित की गई थी जिसमें जिलेभर के स्कूलों से 600 बच्चों ने हिस्सा लिया। इसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए सुगनी देवी स्कूल की तीन छात्राओं ने पदक जीते। बच्चों की इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्या, मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य, हेडमिस्ट्रेस, कोऑर्डिनेटर और सभी अध्यापकों ने खिलाड़ियों और कोच करणजीत को हार्दिक बधाई दी।