फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Three science and mathematics teachers of the district will be given special training in Gandhinagar.

Kurukshetra News: जिले के साइंस और गणित विषय के तीन शिक्षकों दिया जाएगा गांधीनगर में खास प्रशिक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2024 06:00 AM IST
विज्ञापन
Three science and mathematics teachers of the district will be given special training in Gandhinagar.
कुरुक्षेत्र। शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षकों काे बदलती तकनीक के मुताबिक अप टू डेट करने और शिक्षा की गुणवत्ता में बढ़ोतरी के उद्देश्य से प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिसके लिए प्रदेशभर के गणित और साइंस के 100 शिक्षकों को सेंटर फॉर क्रिएटिव लर्निंग आईआईटी गांधीनगर गुजरात में ट्रेनिंग के लिए भेजा जा रहा है। मास्टर ट्रेनर्स द्वारा विशेषज्ञ शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। ऐसा पहली बार हाेगा जब आईआईटी के प्रोफेसर विज्ञान विशेषज्ञों को उनके विषय की बारीकियों से अवगत कराएंगे।
विज्ञापन

ये कार्यक्रम राज्य शैक्षणिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद गुरुग्राम की ओर से विद्यार्थियों की गणित व विज्ञान विषय में रुचि बनाए रखने के लिए शिक्षकों को नए तौर-तरीके सिखाने के लिए किया जा रहा है। जिले के चयनित तीन शिक्षकों में डाइट से जीव विज्ञान के शिक्षक धर्मेंद्र कश्यप, दबखेड़ी विद्यालय की शिक्षिका अनुराधा और डीएमएस विजय कुमार का नाम शामिल है।
विज्ञापन

जिला गणित विशेषज्ञ विजय कुमार ने बताया कि पहली बार शिक्षकों को आईआईटी गांधी नगर में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए जिले के तीन शिक्षकों का चयन किया गया है, जिन्हें पांच दिन तक प्रशिक्षण दिया जाएगा और ये शिक्षक 26 मई काे गुजरात के लिए रवाना हाेंगे। प्रशिक्षण का शेड्यूल 12 घंटे का हाेगा, जिसमें सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी रोहतास वर्मा का कहना है कि पांच दिवसीय प्रशिक्षण के लिए चयनित शिक्षकों को सूचित कर दिया गया है। इस तरह के प्रशिक्षण के माध्यम से कुछ नया ही सीखने को मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed