फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Three projects of Thanesar Municipal Council worth Rs 1.33 crore inaugurated

Kurukshetra News: नगर परिषद थानेसर की 1.33 करोड़ की तीन परियोजनाओं का किया शुभारंभ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Three projects of Thanesar Municipal Council worth Rs 1.33 crore inaugurated
​कुरुक्षेत्र। नगर परिषद द्वारा आयोजित परियोजनाओं कार्यक्रम का  शुभारंभ करते पूर्व राज्य मंत्री
कुरुक्षेत्र। नगर परिषद थानेसर में एक करोड़ 22 लाख 69 हजार रुपये के तीन विकास कार्यों का उद्घाटन किया गया। इनमें 26 लाख की लागत से सेक्टर-चार नगर परिषद थानेसर में हाउस नंबर 2002 के सामने पार्क की मरम्मत और नवीनीकरण किया गया।
विज्ञापन

थानेसर में सेक्टर चार स्थित आयोजित कार्यक्रम में पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने इन परियोजनाओं के उद्घाटन के दौरान कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में कुरुक्षेत्र में तीन गुना गति से विकास करवाया जा रहा है। कई बड़े प्रोजेक्टों पर काम चल रहा है और कई परियोजनाओं को लागू करने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ विचार-विमर्श चल रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री खुद जिले के विकास के लिए गंभीर हैं। उन्होंने कहा भी है कि विकास कार्यों के लिए पैसों की कमी नहीं रहने दी जाएगी।
विज्ञापन

सेक्टर-चार में ही 6.37 लाख की लागत से विस्डम वर्ल्ड स्कूल सीनियर विंग के सामने शिव मंदिर के पास पार्किंग के लिए आईपीबी का पायलिंग और लेवलिंग का कार्य किया गया। इसी तरह 90.32 लाख की लागत से सेक्टर 4-5 विभाजन रोड से हाउस नंबर 955 के पास सेक्टर चार सामुदायिक केंद्र तक 24 मीटर चौड़ी धातु सड़क का निर्माण किया जाना शामिल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व राज्यमंत्री ने कहा कि शहर के विकास कार्यों को पहले से भी ज्यादा गति के साथ करवाया जा रहा है। सरकार ने लोगों की समस्याओं को सुनकर समाधान करने के विशेष आदेश दिए हुए हैं। इसके लिए जिला प्रशासन ने सोमवार और वीरवार को लघु सचिवालय के सभागार में समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

कुरुक्षेत्र। नगर परिषद द्वारा आयोजित परियोजनाओं कार्यक्रम का  शुभारंभ करते पूर्व राज्य मंत्री

कुरुक्षेत्र। नगर परिषद द्वारा आयोजित परियोजनाओं कार्यक्रम का  शुभारंभ करते पूर्व राज्य मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed