फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Three people including a lineman from Punjab lost their lives in road accidents at three places.

Kurukshetra News: तीन जगह हुए सड़क हादसों में पंजाब के लाइनमैन सहित तीन की चली गई जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2024 05:31 AM IST
विज्ञापन
Three people including a lineman from Punjab lost their lives in road accidents at three places.
कुरुक्षेत्र/पिहोवा/ शाहाबाद। अलग-अलग जगह हुए सड़क हादसाें में पंजाब बिजली निगम के लाइनमैन सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला सहित दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। पटियाला-पिहोवा रोड पर बोधनी गांव के निकट बाइक पर ड्यूटी पर जा रहे जसमेर सिंह 50 निवासी भट्ट माजरा को कार ने टक्कर मार दी। उधर, एनएच-44 पर जलेबी पुल के निकट ढाबा संचालक दंपती की बाइक में दूसरी बाइक की टक्कर लगने से पति की उपचार के दौरान मौत हो गई। इंद्री-लाडवा रोड पर बडौंदा गांव के पास ट्रक के पीछे बाइक की भिड़ंत होने से चालक कंवरपाल 50 निवासी महँगी जिला सहारनपुर की मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना सदर पिहोवा में दर्ज शिकायत में राहुल कुमार निवासी भट्ट माजरा ने बताया कि उसका पिता जसमेर सिंह की रोड़जागीर में बतौर लाइनमैन ड्यूटी लगी हुई है। उसके पिता हर रोज अपनी बाइक पर ड्यूटी पर आते-जाते थे। बीते दिन भी उसके पिता अपनी बाइक पर सवार होकर ड्यूटी पर रोड़जागीर जा रहे थे। सुबह करीब 10 बजे वह बोधनी गांव में नहर के पास पहुंचे तो कार ने उसके पिता की बाइक को टक्कर मार दी। राहगीरों ने उसके पिता को पिहोवा के निजी अस्पताल में पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसके पिता को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया, मगर बीच रास्ते में उसके पिता ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

उधर, झरौली कलां निवासी कृष्ण कुमार ने शाहाबाद पुलिस को बताया कि उसके पिता सोमनाथ 50 का मोहड़ी में अस्पताल के पास एक ढाबा है। उसकी माता बबली देवी भी उनके साथ ही कार्य करती है। बीते दिन शाम को उसके पिता व माता काम निपटाने के बाद बाइक पर घर जा रहे थे। वह भी उनके उनके पीछे अपनी बाइक पर आ रहा था। वह जलेबी पुल से नीचे उतर रहे थे तभी एक बाइक चालक ने उनकी बाइक के पीछे से टक्कर मार दी, जिससे उसके माता-पिता बाइक समेत सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। राहगीरों ने उनको एंबुलेंस की सहायता से शाहाबाद के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसके पिता सोमनाथ की मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथी के साथ सामान लेने आया था कंवरपाल
महाबीर निवासी महँगी ने बताया कि उसका बड़ा भाई कंवरपाल बिजली की मोटर बांधने का काम करता था। सोमवार को वह गांव के ही उसके दोस्त सुमित के साथ लाडवा से बिजली की मोटर लेकर गांव के लिए चले थे। दोपहर करीब एक बजे बडौंदा के पास पहुंचे तो एक ट्रक चालक ने अचानक ट्रक के ब्रेक लगा दिए, जिस कारण उसके भाई की बाइक ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई। राहगीरों की मदद से उसके भाई व सुमित को अस्पताल पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसके भाई को मृत घोषित कर दिया। वहीं सुमित को प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी अस्पताल कुरुक्षेत्र रेफर कर दिया।


पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपे शव
हादसे के बाद भीड़ का फायदा उठाकर आरोपी चालक मौके से फरार हो गए। संबंधित थाना पुलिस ने तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिए। पुलिस ने वाहन नंबर के आधार पर मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed