फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Three named including woman for fraud of 80 lakhs of paddy purchase

धान खरीद का 80 लाख की धोखाधड़ी के आरोप में महिला सहित तीन नामजद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Three named including woman for fraud of 80 lakhs of paddy purchase
एक आढ़ती से धान खरीद कर ठगी करने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। शिकायतकर्ता अनुसार आरोपियों ने उससे 80 लाख रुपये ठगे हैं।
विज्ञापन

थाना शाहाबाद पुलिस को दी शिकायत में वीरेंद्र कुमार ने बताया उसकी स्थानीय अनाज मंडी में आढ़त की दुकान है। उसकी फर्म में हिस्सेदारी है और वह ही फर्म का सारा काम संभालता है। शिकायतकर्ता अनुसार आरोपी करनाल वासी अनिल कुमार, सुनीता रानी व हितेश कुमार एक निजी मिल के निदेशक हैं। तीनों ही मिल के नाम पर हर प्रकार का लेन-देन करते हैं। वर्ष 2013 में अनिल उसकी दुकान पर आया था। आरोपी ने उससे अपनी राइस मिल के लिए धान खरीद करने की बात कही थी। आरोपी ने उसे एक प्रतिशत कमीशन देने का आश्वासन भी दिया था, जिसे उसने ठुकरा दिया था।
विज्ञापन

तब आरोपी उससे गुजारिश करने लगा और एक-दो आढ़तियों के बारे में बताया, जो उनके लिए खरीद कर रहे थे। उन पर विश्वास करके उसने भी धान की खरीद शुरू कर दी। कंपनी का क्वालिटी मैनेजर मंडी में आकर धान की जांच करता थाऔरा भाव करके मिल के बारदाने मे धान की भराई और वजन कराकर मिल में भेज देता था। इस पर उसे एक प्रतिशत कमीशन मिलता था। वर्ष 2013 से 2014 तक जितना भी धान उनकी फर्म की ओर से खरीदा गया, उसका भुगतान से कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्केट फीस का भुगतान भी आरोपियों ने किया था। इस कारण उसका आरोपियों पर विश्वास गहरा हो गया। वर्ष 2014-2015 में आरोपियों के क्वालिटी मैनेजर ने खरीदे गए धान में से 80 लाख 66 हजार 767 रुपये रोक लिए और कुछ समय बाद देने के लिए कहा। बार-बार बकाया रकम मांगने पर भी आरोपियों ने राशि नहीं दी। धान की खरीद का रिकॉर्ड उनकी फर्म, मार्केट कमेटी शाहाबाद व आरोपियों की फर्म में दर्ज है।

आरोपियों ने अपनी एक और फर्म. जिसके मालिक अनिल और उसकी पत्नी सुनीत रानी के माध्यम से धान का चावल बना कर बेच दिया। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपियों के खिलाफ दूसरे राज्यों में केस दर्ज हैं। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। शाहाबाद थाना प्रबंधक देवेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed