Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Three killed, injured as speeding car ploughs into Prabhat Pheri

Kurukshetra News: प्रभातफेरी पर चढ़ी तेज रफ्तार कार, तीन की मौत, 15 घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jan 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Three killed, injured as speeding car ploughs into Prabhat Pheri
कुरुक्षेत्र। अनीता।
कुरुक्षेत्र। जिला कैथल के ढांड कस्बे में प्रभातफेरी निकाल रहे लोगों पर तेज रफ्तार और अनियंत्रित कार चढ़ गई। इस हादसे में एक युवती और एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य महिला ने पीजीआई चंडीगढ़ पहुंचने से पहले रास्ते में दम तोड़ दिया। हादसे में 15 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिनका इलाज जिला नागरिक अस्पताल सहित निजी अस्पतालों में चल रहा है।
विज्ञापन


इस हादसे में 21 वर्षीय बीए की छात्रा सीना को जिंदगीभर का दर्द मिला है। दोनों टांगें टूटने से उसका पुलिस में भर्ती होने का सपना चकनाचूर हो गया। सीना ने बताया कि वे दिल्ली पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही थीं और रोजाना एक से डेढ़ घंटे फिजिकल का अभ्यास करती थीं। उन्हें पूरा भरोसा था कि वे पुलिस में चयनित हो जाएंगी लेकिन इस हादसे ने उसका भविष्य अंधेरे में डाल दिया।
विज्ञापन

प्रभातफेरी में शामिल थे 150 से 200 लोग
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार प्रभातफेरी में करीब 150 से 200 लोग शामिल थे। महिलाएं अलग पंक्ति में चल रही थीं, तभी अचानक एक ऑल्टो कार संगत में घुस गई। कार ने 20 से 25 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। आयोजकों ने बताया कि रविदास जयंती के उपलक्ष्य में प्रभातफेरी निकाली जा रही थी और यह उसका 11वां दिन था।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शी सीमा देवी और सीता देवी ने बताया कि कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि कुछ महिलाएं कई मीटर दूर जाकर गिरीं। कार प्रियंका (26) और दर्शना देवी (62) को कुचलते हुए आगे बढ़ती रही जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों का आरोप है कि चालक नशे में था और उसकी कार से नशीला पदार्थ भी बरामद हुआ है।


हादसे में अनीता को सिर व टांग में चोट आई, सोनिया की नाक की हड्डी टूट गई, सुखविंद्र कौर को गंभीर चोटें आई हैं। मोहन, रीना, सोहन, केला देवी, अंजू, ईशा, विकास, अमरदीप, जिया लाल, तेजस, वर्षा और सुभाष का अन्य अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

कुरुक्षेत्र। अनीता।

कुरुक्षेत्र। अनीता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed