{"_id":"666e1a94ed983d0c510fa2a4","slug":"three-friends-going-from-sonipat-to-kullu-manali-died-in-a-road-accident-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-119577-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: सोनीपत से कुल्लू मनाली जा रहे तीन दोस्तों की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: सोनीपत से कुल्लू मनाली जा रहे तीन दोस्तों की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/इस्माईलाबाद। राष्ट्रीय राजमार्ग 152 पर ठोल गांव के निकट एक कार सड़क पर खड़ी रोडवेज की बस से टकरा गई। इस भीषण हादसे में कार सवार तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। तीनों युवक जिला सोनीपत के दुभेटा गांव के रहने वाले थे। मृतकों की शिनाख्त दिनेश (37), रमेश (40) और अनिल (32) के रूप में हुई है। तीनों दोस्त कार में गांव से कुल्लू मनाली घूमने के लिए निकले थे। तीनों ही दोस्त खेतीबाड़ी का काम करते थे।
थाना इस्माईलाबाद में दर्ज शिकायत में मुकेश कुमार निवासी दुभेटा ने बताया कि शुक्रवार-शनिवार रात करीब 12 उसे एक ढाबा संचालक ने सूचना दी कि उसके ढाबे के नजदीक रोडवेज की बस के साथ एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। कार में सवार तीन लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए। उनको एंबुलेंस के जरिए कुरुक्षेत्र एलएनजेपी अस्पताल पहुंचाया गया है। सूचना पाकर वह परिजनों के साथ सुबह अस्पताल पहुंचे, जहां उन्हें जानकारी मिली कि इस भीषण हादसे में उसके भाई दिनेश और उसके गांव के रमेश व अनिल की मौत हो गई है। तीनों गांव से शुक्रवार शाम करीब सात बजे कुल्लू मनाली घूमने के लिए निकले थे। शिकायत पर पुलिस ने बस नंबर के आधार पर मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिए। पुलिस के मुताबिक तीनों ने अचानक ही कुल्लू मनाली जाने की योजना बनाई थी।
खराब होने के कारण रोड पर खड़ी थी बस
पंचकूला डिपो की बस का चालक शाम करीब सात बजे बस खराब होने के कारण ढाबे के पास खड़ी करके चला गया था। शिकायतकर्ता के मुताबिक बस का अगला पहिया निकल गया था। इस कारण बस को वहीं छोड़ना पड़ा था। बताया जा रहा है कि बस को बगैर किसी संकेतक के खड़ा किया गया था। इस कारण यह हादसा हो गया। वहीं पुलिस ने बस और कार को कब्जे मेें लेकर जांच शुरू कर दी है।