{"_id":"694462f64e6336db330dde7f","slug":"three-duped-of-rs-1250-lakh-on-pretext-of-sending-to-canada-fir-registered-against-them-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-147160-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: कनाडा भेजने का झांसा दे ठगे 12.50 लाख रुपये, तीन पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: कनाडा भेजने का झांसा दे ठगे 12.50 लाख रुपये, तीन पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। कनाडा भेजने के नाम पर 12.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में थाना इस्माईलाबाद पुलिस ने महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
ठसका रोड अमीरचंद काॅलाेनी के रहने वाले शिकायतकर्ता दर्शन लाल ने पुलिस को बताया कि वह पिछले चार वर्षों से पंजाब के मोहाली जिले के गांव ढकौली स्थित चर्च जाते रहे हैं। वहां उनकी मुलाकात ढकौली निवासी सुखवंत सिंह और उसकी पत्नी से हुई। 10 मई 2023 को सुखवंत सिंह दंपती उनके घर आए। जब उनके बेटे पवन कुमार ने कनाडा जाने की इच्छा जताई तो सुखवंत सिंह ने बताया कि उनका पार्टनर ढसौली निवासी जयपाल विदेश भेजने का कार्य करता है।
सुखवंत सिंह ने जयपाल से बात करवाई और 22 लाख रुपये में सौदा तय हुआ। शिकायतकर्ता ने शुरू में एक लाख रुपये नकद और पासपोर्ट सहित अन्य दस्तावेज आरोपियों को सौंप दिए। 10 दिन बाद चर्च ढकौली में जयपाल से मुलाकात करवाई गई। आरोपियों ने एक नंबर में कनाडा भेजने का वादा किया। 25 मई 2023 से प्रक्रिया शुरू करने के नाम पर शिकायतकर्ता की पुत्रवधू नेहा रानी के बैंक खाते से 7.50 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए गए।
विज्ञापन
2 अगस्त 2023 को आरोपियों के कहने पर पवन कुमार का मेडिकल मैक्स अस्पताल मोहाली में करवाया गया। इसके बाद 27 नवंबर 2024 तक आरोपी टालमटोल करते रहे। इस दौरान उन्होंने विभिन्न बहानों से कुल 14,43,650 रुपये और ट्रांसफर करवा लिए। बाद में आरोपियों ने कनाडा की एयर टिकट भेजी लेकिन फ्लाइट न होने का बहाना बनाकर दोबारा टिकट करवाने को कहा। मार्च 2025 में नई टिकट के लिए 50 हजार रुपये अतिरिक्त लिए गए।
28 मार्च को टिकट भेजकर पवन कुमार को दिल्ली एयरपोर्ट भेजा गया लेकिन रास्ते में विमान में खराबी का बहाना बनाकर उसे लौटा दिया गया। जांच में टिकटें फर्जी निकली। जब शिकायतकर्ता ने पैसे और दस्तावेज वापस मांगे तो जयपाल ने मना कर दिया और जान से मारने की धमकी दी।
जून में पंचायती समझौते में जयपाल ने 11 लाख और सुखवंत सिंह ने पांच लाख रुपये वापस करने का वादा किया लेकिन सुखवंत सिंह ने कुछ नहीं लौटाया। जयपाल ने 3.50 लाख रुपये नकद दिए और अगस्त-सितंबर में 7.50 लाख रुपये के दो चेक दिए, जो दोनों बाउंस हो गए। आरोपी अब भी पैसे लौटाने के नाम पर बहानेबाजी कर रहे हैं।
थाना प्रभारी निरीक्षक गुरनाम सिंह ने बताया कि धोखाधड़ी के आरोप में सुखवंत सिंह, उसकी पत्नी और जयपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच एएसआई राजेंद्र कुमार कर रहे हैं। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश कर रही है।