फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   three deaths count in kurukshetra

34 वर्षीय युवक सहित तीन ने आईसोलेशन वार्ड में उपचार के दौरान तोड़ा दम, अब तक जिले में 78 मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
three deaths count in kurukshetra
जिले में बेकाबू कोरोना संक्रमण की चपेट में आए बुजुर्गों एवं सीनियर सिटिजन के बाद अब युवा भी कोरोना संक्रमण के चलते दम तोड़ रहे हैं। शनिवार को भी कोरोना संक्रमित तीन मरीजों की पीजीआई चंडीगढ़ सहित अन्य अस्पतालों में मौत हो गई। कुरुक्षेत्र में मरने वालों का आंकड़ा 75 पार पहुंच चुका है।
विज्ञापन

शाहाबाद के एक मोहल्ला निवासी 34 वर्षीय युवक की कोरोना संक्रमण के चलते आदेश मेडिकल अस्पताल में मौत हो गई। शाहाबाद ब्लॉक में होने वाली यह 16वीं मौत है। इसके अलावा पिहोवा के एक गांव निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति ने कुरुक्षेत्र के एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया, जबकि गांव अजराना कला निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति की पीजीआई चंडीगढ़ में मौत हो गई। कुरुक्षेत्र में लगातार बढ़ते मौत के ग्राफ से जिला प्रशासन व जिला स्वास्थ्य विभाग की मुश्किलें बढ़ गई हैं। चिकित्सकों की ओर से प्रत्येक मरीज को उपचार देकर स्वस्थ करने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन बावजूद इसके कुरुक्षेत्र में रोजाना दो से तीन मौत हो रही हैं। अगर ब्लॉक से स्तर पर देखें तो शाहाबाद में 16, इस्माईलाबाद में 5, झांसा में 1, बाबैन में 7, पिहोवा में 12 सहित कुल 78 मौत हो चुकी हैं, लेकिन जिला स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अभी तक 75 मौत हुई हैं। कुरुक्षेत्र में शनिवार को कोरोना संक्रमित 122 मरीज सामने आए हैं, जबकि 120 मरीजों को ठीक होने के पश्चात विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जिले में अब तक कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 4538 पहुंच चुका है, जबकि स्वास्थ्य होने वालों में 2778 मरीज शामिल हैं और कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के 1685 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन

शनिवार को देर सायं जारी एक हेल्थ बुलेटिन में जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने बताया कि कुरुक्षेत्र से 120 मरीजों को एक ही दिन में ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसके साथ-साथ कुरुक्षेत्र में कोरोना से संक्रमित 122 नए केस सामने आए है और 3 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई है। इतना ही नहीं कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस से संक्रमित अब तक 2778 मरीज ठीक होकर घर लौट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अभी तक लिए गए 65 हजार 889 में से 60 हजार 708 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। जिले में दिसंबर माह से लेकर अब तक कुल 3094 लोग आए हैं, इनमें से 2349 लोग स्वास्थ्य विभाग की एडवाईजरी के अनुसार 28 दिन का समय चक्र पूरा कर चुके है और 745 व्यक्तियों को होम क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed