फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Three-day Martyrdom Fair to be held in Dosarka from 25th, preparations begin

Kurukshetra News: दोसड़का में 25 से लगेगा तीन दिवसीय शहीदी जोड़ मेला, तैयारी शुरु

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Three-day Martyrdom Fair to be held in Dosarka from 25th, preparations begin
मुलाना के दोसड़का ​स्थित गुरुद्वारा साहिब में आयोजित बैठक में मौजूद पदा​धिकारी व गणमान्य। संवाद
मुलाना। यादगार गुरुद्वारा बाबा जोरावर सिंह-बाबा फतेह सिंह दोसड़का में तीन दिवसीय शहीदी जोड़ मेले का आयोजन 25 दिसंबर से किया जाएगा। इसको लेकर गुरुद्वारा प्रांगण में रविवार को बैठक का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

दोसड़का गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान जसबीर सिंह खालसा ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह के छोटे साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह बाबा फतेह सिंह व माता गुजर कौर जी की शहादत की याद में तीन दिवसीय शहीदी जोड़ मेले का आयोजन 25 से 27 दिसंबर तक किया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन के लिए सभी तैयारियां जारी हैं। मेले के दौरान युपी, पंजाब व हरियाणा के कई जिलों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु दोसड़का पहुंचकर छोटे साहिबजादों की शहीदी को नमन करते हैं। बैठक में चरणजीत सिंह, कुलविंदर सिंह, कुलबीर सिंह, पवनीत सिंह, परमजीत सिंह, जगीर सिंह, हर्षदीप सिंह, गुरमीत वधवा, विरेंद्र सिंह व अन्य मौजूद रहे ।
विज्ञापन

जोड़ मेले के कार्यक्रम : प्रधान बाबा जसबीर सिंह खालसा ने बताया कि 25 दिसंबर को सुबह विशाल नगर कीर्तन निकाला जाएगा। नगर कीर्तन दोसड़का स्थित गुरुद्वारा बाबा जोरावर सिंह बाबा फतेह सिंह से शुरू होकर मुख्य चौक, होली बस स्टैंड, बराड़ा गांव, हरगोबिंदपुरा, प्रीत नगर व मुख्य बाजार से होता हुआ गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब में पहुंचकर संपन्न होगा। उन्होंने बताया कि विशाल नगर कीर्तन में विभिन्न गतका पार्टी अपने गतका अखाड़े का जौहर दिखाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि श्री सहज पाठ सेवा श्री अमृतसर साहिब 26 दिसंबर को अमृत संचार कराएगी। इसमें अपनी इच्छा से संगत अमृत ग्रहण करेगी, वहीं 26 दिसंबर को ही सोहनी दस्तार व कविता मुकाबले आयोजित होंगे। इसी दिन रैड इंडस इंटरनेशनल अस्पताल रक्तदान शिविर का आयोजन करेगी। 27 दिसंबर को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पावन हजूरी में विशाल कीर्तन दरबार का आयोजन किया जाएगा। इसमें सिख कौम के प्रसिद्ध ढाडी जत्थे व कथावाचक भाई कुलविंदर सिंह, भाई हरदीप सिंह, भाई रणजौध सिंह, भाई लखबीर सिंह, ज्ञानी नवतेज सिंह, भाई बचितर सिंह अनमोल, बीबी अमनदीप कौर खालसा, ज्ञानी गुरदेव सिंह कौना कीर्तन के माध्यम से संगत को निहाल करेंगे। धीन और खानअहमदपुर गांव के ग्रामीण मेले में अटूट लंगर की सेवा करेंगे, 27 दिसंबर को मेंहदीरत्ता अस्पताल नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच कैंप लगाएगा।

मुलाना के दोसड़का स्थित गुरुद्वारा साहिब में आयोजित बैठक में मौजूद पदाधिकारी व गणमान्य। संवाद

मुलाना के दोसड़का स्थित गुरुद्वारा साहिब में आयोजित बैठक में मौजूद पदाधिकारी व गणमान्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed