फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Three-day Holika ritual to start today at Jag Jyoti Darbar

Kurukshetra News: जग ज्योति दरबार में आज से शुरू होगा तीन दिवसीय होलिका अनुष्ठान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Mar 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Three-day Holika ritual to start today at Jag Jyoti Darbar
कुरुक्षेत्र। महंत राजेंद्र पुरी।
कुरुक्षेत्र। होली का त्योहार केवल रंगों और उल्लास का उत्सव नहीं है, बल्कि इसे आध्यात्मिक दृष्टि से भी अत्यधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। इसलिए सर्वकल्याण की भावना से जग ज्योति दरबार में 12 मार्च से विशेष होलिका अनुष्ठान प्रारंभ होगा। जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी ने कहा कि अनुष्ठान का समापन 14 मार्च को देवी देवताओं के साथ होली खेलते हुए व यज्ञ में पूर्णाहुतियों के साथ होगा। महंत राजेंद्र पुरी ने कहा कि होली के दिनों में देवी-देवताओं की पूजा करना शुभ और फलदायी माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार होली के अवसर पर पूजा और साधना करने से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और सभी प्रकार की नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है। उन्होंने बताया कि होली का त्योहार भक्त प्रहलाद और भगवान विष्णु से गहराई से जुड़ा हुआ है। जब हिरण्यकश्यप ने प्रहलाद को समाप्त करने के लिए होलिका को भेजा तब भगवान विष्णु की कृपा से प्रहलाद सुरक्षित रहे और होलिका जलकर समाप्त हो गई। इस दिन भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी की आराधना करने से भी प्रेम, सौहार्द्र और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed