फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Three-day agricultural development fair in Hakrivi from October 8: Naseeb

हकृवि में तीन दिवसीय कृषि विकास मेला आठ अक्तूबर से : नसीब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Sep 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
Three-day agricultural development fair in Hakrivi from October 8: Naseeb
कुरुक्षेत्र। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय द्वारा आठ से 10 अक्तूबर तक हरियाणा कृषि विकास मेला का आयोजन किया जाएगा। मेले में आगंतुक किसानों को विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों द्वारा श्रीअन्न की खेती के बारे में सभी जानकारियां दी जाएगी।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र वरिष्ठ समन्वयक डाॅ.नसीब सिंह ने कहा कि मेले में बीज, उर्वरक, कीटनाशक, कृषि मशीनें व यंत्र निर्माता कंपनियां भाग लेंगी। किसानों को विभिन्न कृषि कार्यों के लिए उपयुक्त मशीनों, यंत्रों एवं उनकी कार्य प्रणाली के बारे में जानने का अवसर भी मिलेगा। इस मेले के दौरान प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पूर्व की भांति इस साल भी यह मेला विश्वविद्यालय के कृषि मेला ग्राउंड, गेट न. तीन के सामने लगाया जाएगा। मेले में किसानों को विश्वविद्यालय की ओर से सिफारिश की गई रबी फसलों के उन्नत बीज तथा बायोफर्टिलाईजर के अतिरिक्त कृषि साहित्य उपलब्ध करवाए जाएंगे। इसके लिए मेला स्थल पर विभिन्न सरकारी बीज एजेंसियों के सहयोग से बिक्री काउंटर स्थापित किए जाएंगे। किसानों को विश्वविद्यालय के अनुसंधान फार्म पर वैज्ञानिकों द्वारा उगाई गई खरीफ फसलें दिखाई जाएंगी तथा उनमें प्रयोग की गई तकनीकों की जानकारी दी जाएगी। इस अवसर पर फसल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed