फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Three accused of snatching by hitting brick on head arrested

Kurukshetra News: सिर में ईंट मारकर छीनाझपटी के तीन आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 05:40 AM IST
विज्ञापन
Three accused of snatching by hitting brick on head arrested
कुरुक्षेत्र। दो सप्ताह पूर्व होटल कर्मी के सिर में ईंट मारकर छीनाझपटी करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी साहिल उर्फ काला राम निवासी रामचंद्र कॉलोनी, संजू पाठक हाल निवासी इंद्रा कॉलोनी तथा अर्जुन उर्फ चीनी निवासी जोगी बस्ती को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।
विज्ञापन

थाना कृष्णा गेट में सात जुलाई को दर्ज शिकायत में बालम निवासी हनेडी जिला अल्मोड़ा उत्तराखंड ने बताया था कि वह रेलवे रोड पर एक होटल में काम करता है। छह जुलाई को वह रात साढ़े 11 बजे के करीब होटल से अपनी ड्यूटी खत्म करके पैदल दुखभंजन मंदिर के आगे आश्रम में अपने कमरे की तरफ जा रहा था। वह दुखभंजन मंदिर के पास पहुंचा तो उसी समय पीछे से एक बाइक पर तीन युवक आए और उनमें से एक युवक ने उसके सिर में ईंट मारकर जख्मी कर दिया था। दूसरे ने उसकी जेब से करीब पांच हजार रुपये और मोबाइल निकाला और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए थे। राहगीरों ने उसे निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसके सिर में छह टांके आए थे। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच करते हुए आरोपी साहिल, संजू पाठक तथा अर्जुन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed