फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Three accused of motorcycle theft arrested

Kurukshetra News: मोटरसाइकिल चोरी के तीन आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Three accused of motorcycle theft arrested
कुरुक्षेत्र। अपराध अन्वेषण शाखा लाडवा की टीम ने मोटरसाइकिल चोरी करने के आरोप में बोधनी गांव निवासी हरीश पाल उर्फ निक्का, अजराना गांव निवासी राहुल और चक्रवर्ती मोहल्ला निवासी राजकुमार उर्फ राजा को गिरफ्तार किया है। टीम ने आरोपियों से चोरी की चार मोटरसाइकिल बरामद की हैं। 3 दिसंबर 2025 को पुलिस को दी शिकायत में कमोदा के रहने वाले बलबीर सिंह ने बताया कि वह अपने घर से किसी निजी काम के लिए मोटरसाइकिल से झांसा चुंगी के पास एक पैलेस में आए हुए थे। उन्होंने मोटरसाइकिल पैलेस के बाहर खड़ी की थी। वापस आए तो मोटरसाइकिल अपनी जगह पर नहीं मिली। शिकायत पर थाना कृष्णा गेट में प्राथमिकी दर्ज करके जांच अपराध अन्वेषण शाखा लाडवा को सौंपी गई। टीम ने जांच के दौरान आरोपियों को काबू करके उनसे चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद की। इसके बाद आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद कारागार भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed