फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Three accused of firing at the shop were caught by the police

Kurukshetra News: दुकान पर फायरिंग करने के तीन आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jan 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Three accused of firing at the shop were caught by the police
कुरुक्षेत्र। दो सप्ताह पहले लाडवा के वार्ड-10 की रविदास कॉलोनी में दुकान पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वारदात से कई दिन पहले आरोपियों ने दुकानदार से रंगदारी मांगी थी। मांग पूरी न होने पर आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी संदीप शर्मा निवासी तंगौरी, अभिषेक उर्फ नानू व हरप्रीत उर्फ पित्तू निवासी बकाली के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल बाइक और देसी पिस्टल बरामद हुई। थाना लाडवा में दर्ज शिकायत में राजेश कुमार निवासी रविदास काॅलोनी ने बताया था कि आठ जनवरी रात करीब आठ बजे उसे दुकान के बाहर गोली चलने की आवाज सुनाई दी थी। उसने बाहर आकर देखा तो उसकी दुकान के गेट पर दो गोलियों के निशान थे। सीसीटीवी फुटेज की जांच से पता चला कि सैनी अस्पताल की तरफ से बाइक पर आए तीन नकाबपोश युवकों उसकी दुकान के बाहर आकर रुके थे। आरोपी उसकी दुकान पर 4-5 फायर कर मौके से फरार हो गए थे। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच करते हुए सीआईए-दो ने करते हुए आरोपी संदीप शर्मा, अभिषेक व हरप्रीत को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार करके दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। जांच के दौरान आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल बाइक व एक देसी पिस्टल बरामद हुई। अदालत के आदेश से तीनों को कारागार भेज दिया है।
विज्ञापन




दुकानदार से मांगी थी रंगदारी
सीआईए-दो के प्रभारी प्रतीक कुमार ने बताया कि इस वारदात से कई दिन पहले दुकानदार से रंगदारी मांगी गई थी। रंगदारी के लिए दुकानदार के पास विदेशी नंबर कॉल आई थी। रंगदारी न मिलने पर आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया था। सीआईए-दो ने आरोपी संदीप शर्मा और अभिषेक को 14 जनवरी को अवैध असलहे के लिए साथ गिरफ्तार किया था। हरप्रीत ने उनको यह असलहा मुहैया कराया था। हरप्रीत से पुलिस ने पूछताछ में डेढ़ हजार रुपये बरामद किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed