फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Three accused of attacking father and son arrested

Kurukshetra News: पिता-पुत्र पर हमला करने के तीन आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2024 06:35 AM IST
विज्ञापन
Three accused of attacking father and son arrested
कुरुक्षेत्र। डेढ़ महीना पहले पिता-पुत्र पर हमला करने के मामले में पुलिस ने दो भाइयों समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी सतबीर सिंह, सुखविंद्र सिंह व सूबा सिंह निवासी रावा के कब्जे से वारदात में प्रयोग गंडासी, कप्पा व डंडा बरामद हुए।
विज्ञापन




थाना शाहाबाद में 31 मई को दर्ज शिकायत में सुरजीत सिंह निवासी रावा ने बताया था कि उसका बेटा कुलदीप अपने दोस्तों के साथ खेत पर बने ट्यूबवेल पर जा रहा था। रास्ते में सूबे सिंह, श्याम सिंह, सुखविंदर सिंह, सतवीर व उनके साथियों ने उन पर डंडे व गंडासी से हमला कर जख्मी कर दिया था। शोर सुनकर वह उनको बचाने के लिए गया तो आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया था। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी सतबीर सिंह, सुखविंद्र सिंह व सूबा सिंह को गिरफ्तार कर लिया। अदालत के आदेश से आरोपी कारागार भेज दिए।
विज्ञापन



बाइक चुराने का आरोपी गिरफ्तार
कुरुक्षेत्र। चार महीने पहले स्कूटी चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी सुनील कुमार उर्फ सीनू निवासी माझला जिला कैथल जिला जेल में ही बंद था। थाना केयूके में 11 मार्च को दर्ज शिकायत में अमित कुमार निवासी खेड़ी ब्राह्मणा ने बताया था कि उसकी स्कूटी ब्रह्मसरोवर के पास से चोरी हो गई थी। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच करते हुए आरोपी सुनील कुमार को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर लिया। अदालत के आदेश से आरोपी को कारागार भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed