फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Three accused including a minor arrested for stealing bike

Kurukshetra News: बाइक चुराने के आरोप में नाबालिग सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2024 05:03 AM IST
विज्ञापन
Three accused including a minor arrested for stealing bike
कुरुक्षेत्र। अलग-अलग जगह से बाइक चुराने के मामले में पुलिस ने एक नाबालिग सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी बबलू निवासी गांधीनगर के कब्जे से चोरीशुदा दो बाइक, अर्जुन निवासी गांधीनगर से एक और झांसा निवासी नाबालिग के कब्जे से भी एक बाइक बरामद हुई। चोरी के आरोप में अर्जुन अदालत से भगोड़ा भी घोषित है।
विज्ञापन

थाना कृष्णा गेट में 28 अप्रैल को दर्ज शिकायत में संजीव कुमार निवासी युनिसपुर जिला करनाल ने बताया था कि वह अपनी बाइक पर अपनी पत्नी का इलाज कराने के लिए निजी अस्पताल कुरुक्षेत्र लेकर आया था। वह बाइक को अस्पताल के बाहर खड़ी करके इलाज के लिए अस्पताल में चला गया था। वापस आया तो उसकी बाइक चोरी हो चुकी थी। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एंटी व्हीकल थेफ्ट ने करते हुए आरोपी बबलू को गिरफ्तार किया। आरोपी से चोरीशुदा बाइक समेत दो बाइक बरामद हुई। दूसरे बाइक उसने थाना शहर थानेसर क्षेत्र से चुराई थी।
विज्ञापन

अन्य मामले में थाना सदर में 13 मई को दर्ज शिकायत में संजीव कुमार निवासी डेरा रामनगर ने बताया था कि वह एक फाइनेंस बैंक में काम करता है। 12 मई को उसकी बाइक सेक्टर-चार से चोरी हो गई थी। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीआईए-दाे ने करते हुए आरोपी अर्जुन को गिरफ्तार कर चोरीशुदा बरामद कर ली। आरोपी 2019 के चोरी के मामले में जतिन गर्ग सीजेएएम कुरुक्षेत्र की अदालत से भगोड़ा भी है। वहीं थाना शहर पिहोवा में 18 सितंबर को दर्ज शिकायत में सचिन राणा निवासी चनालहेड़ी ने बताया था कि वह अपने किसी काम से बाइक पर कैथल रोड पर एक बैंक में आया था। वो अपनी बाइक को बैंक के बाहर खड़ी करके अंदर चला गया था। वापस आया तो उसकी बाइक चोरी हो गई थी। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच करते हुए पुलिस ने झांसा निवासी नाबालिग आरोपी को अभिरक्षा में लेकर चोरीशुदा बाइक बरामद की। अदालत के आदेश से आरोपी बबलू और अर्जुन को कारागार भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed