फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   three accused arrested with three kg doda post and one kg 50 gram poppy

तीन किलो डोडा पोस्त व एक किलो 50 ग्राम अफीम के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, रिमांड पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 02:14 AM IST
विज्ञापन
three accused arrested with three kg doda post and one kg 50 gram poppy
तीन अलग-अलग मामले में पुलिस नशीले पदार्थों के धंधे में संलिप्त तीन लोगों को तीन किलो डोडा चूरा पोस्त व एक किलो 50 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी सुंदर लाल वासी बोडश्याम (करनाल) से तीन किलो डोडा चूरापोस्त, ओमप्रकाश वासी दबखेड़ी के कब्जे से 250 ग्राम अफीम व अमरीक सिंह वासी समानी के कब्जे से 800 ग्राम अफीम बरामद की है। तीनों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग ने बताया कि सीआईए वन की टीम नई अनाज मंडी थानेसर में गश्त कर रही थी। तभी टीम को सूचना मिलीकि सुंदर लाल डोडा चूरापोस्त बेचने का धंधा करता है। आज भी वह बाइक पर चूरापोस्त बेचने कुरुक्षेत्र आ रहा है। टीम ने सलारपुर रोड पर नाकाबंदी कर दी। एक घंटे के बाद पुलिस टीम ने बाइक पर एक व्यक्ति को शक के आधार पर रोककर पूछताछ की और तलाशी ली तो उसके कब्जे से तीन किलो डोडा चूरापोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना कृष्णा गेट में नशीला पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसे अदालत में पेश एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। दूसरे मामले में सीआईए वन की टीम को सूचना मिली कि ओम प्रकाश अफीम बेचने का धंधा करता है और यूपी से अफीम खरीदकर कुरुक्षेत्र में बेचता है। आरोपी आज भी बाइक पर अफीम बेचने के लिए पिहोवा से कुरुक्षेत्र आएगा। सूचना पर पुलिस टीम ने सीता राम आश्रम के सामने नाकाबंदी करके उसे काबू किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 250 ग्राम अफीम बरामद हुई। एक अन्य मामले में सेक्टर-2-3 के कट पर मौजूद पुलिस टीम ने अमरीक सिंह को 800 को अफीम समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed