फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Three accused arrested in different cases of bike theft

Kurukshetra News: बाइक चुराने के अलग-अलग मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 06:55 AM IST
विज्ञापन
Three accused arrested in different cases of bike theft
कुरुक्षेत्र। जिला पुलिस ने अलग-अलग जगह से बाइक चुराने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी अशोक कुमार उर्फ बाबा निवासी दुनिया माजरा व शिव सागर उर्फ पारुल निवासी झांसा जिला जेल में बंद थे, जबकि अन्य मामले के आरोपी रोहित हाल निवासी जम्मू कॉलोनी यमुनानगर ने पिपली चौक के पास बाइक चुराई थी।
विज्ञापन

थाना केयूके में पांच दिसंबर को दर्ज शिकायत में सुरजीत सिंह निवासी समसपुर ने बताया था कि 29 नवंबर को वह अपनी बाइक पर ब्रह्मसरोवर आया था। उसने अपनी बाइक को ब्रह्मसरोवर के गेट-दो के बाहर खड़ी किया था। कुछ समय बाद वह वापस आया तो उसकी बाइक चोरी हो गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच करते हुए आरोपी अशोक कुमार व शिव सागर को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया। अन्य मामले में थाना सदर थानेसर में 30 अक्तूबर को दर्ज शिकायत में भगवत दयाल निवासी धिगताना जिला करनाल ने बताया था कि वह अपनी बाइक पर किसी काम से पिपली आया था। वह बाइक को पिपली चौक के पास यातायात बूथ के बाहर खड़ी कर अंबाला चला गया था। अंबाला से वापस आया तो उसको उसकी बाइक चोरी हो गई थी। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी रोहित को गिरफ्तार कर लिया। अदालत के आदेश से तीनों आरोपियों को कारागार भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed