{"_id":"6404eeb7a97da14b46020854","slug":"three-accused-arrested-for-snatching-purse-from-woman-kurukshetra-news-c-18-1-50979-2023-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: महिला से पर्स छीनने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: महिला से पर्स छीनने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। महिला से पर्स छीनने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने तीन हजार रुपये और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद कर ली। आरोपी अंकित उर्फ सागर, रिंकल कश्यप व गुरदास उर्फ बोना निवासी पिहोवा को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।
थाना शहर पिहोवा में तीन मार्च को दर्ज शिकायत में मीनू निवासी भेरियां ने बताया था कि वह शाम करीब छह बजे मेन बाजार पिहोवा में सामान लेने के लिए जा रही थी। वह डाकखाने वाली गली में पहुंची तो पीछे से बाइक पर दो युवक आए और उसके हाथ से पर्स छीनकर फरार हो गए थे। पर्स में करीब पांच हजार रुपये थे। शिकायत पर केस दर्ज करके जांच सीआईए-दो को सौंपी गई थी।
सीआईए-दो ने मामले की जांच करते हुए आरोपी अंकित, रिंकल कश्यप व गुरदास को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से छीने गए तीन हजार रुपये व वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद कर ली। आरोपियों को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया। संवाद