{"_id":"686ae0c2769ec7f4db099529","slug":"three-accused-arrested-for-possessing-narcotics-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-138381-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: नशीला पदार्थ रखने के तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: नशीला पदार्थ रखने के तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एंटी नारकोटिक सैल ने नशीला पदार्थ रखने के आरोप में राजकुमार उर्फ़ राजू वासी राजपुरा जिला पटियाला, पवन वासी बलदेव नगर अंबाला व कर्ण उर्फ गोल्डी वासी डेहा काॅलोनी अंबाला कैंट को काबू कर उनके कब्जे से 25 किलोग्राम गांजा फूल पत्ती बरामद की है। टीम ने नशीला पदार्थ सप्लाई करने के आरोपी मुकदर वासी डेहा काॅलोनी अंबाला कैंट को भी काबू किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 4 जुलाई को टीम को गुप्त सूचना मिली कि उक्त आरोपी गांजा फूल पत्ती बेचने का काम करते हैं। आज भी कार में अंबाला से रतनपुरा डेरा सिरसला रोड होते हुए नया बस स्टैंड आएंगे। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने रतनपुरा डेरा सिरसला रोड से नया बस अड्डे वाले रोड पर नाकाबंदी करके जांच शुरू कर दी। कुछ देर बाद आई कार को रोका तो उसमें राजकुमार उर्फ़ राजू, पवन व कर्ण उर्फ गोल्डी सवार थे। कार की तलाशी लेने पर उनके कब्जा से 25 किलोग्राम गांजा फूल पत्ती बरामद हुई। वहीं 5 जुलाई को टीम ने मामले की जांच करते हुए नशीला पदार्थ सप्लाई करने के आरोपी मुकदर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से कर्ण उर्फ गोल्डी व पवन को कारागार तथा आरोपी राजकुमार को चार दिन व मुकदर को नौ दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।
मारपीट कर मोबाइल लूटने के तीन आरोपी गिरफ्तार
अपराध अन्वेषण शाखा-एक टीम ने मारपीट कर मोबाइल लूटने के आरोपी संजू पाठक, आकाश उर्फ़ आशु उर्फ़ बिल्ला वासी थानेसर व चिराग उर्फ़ गोलू वासी सरफली खेडी जिला करनाल को गिरफ्तार कर मोबाइल बरामद किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 4 जुलाई को थाना कृष्णा गेट पुलिस को दी अपनी शिकायत में निप्पू शाह वासी छोटा बाजार थानेसर ने बताया कि शाम को करीब 5.30 बजे थीम पार्क के नजदीक रेलवे लाइन से होते हुए पार्क आ रहा था। उसी समय वहां पर तीन युवक आए और उसके साथ मारपीट कर उसको नीचे गिरा दिया। उसके बाद जेब से उसका मोबाइल छीनकर मौके से भाग गये। 5 जुलाई को टीम ने उक्त आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिन्हें अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।