फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Threatened to kill ASI along with his family, unknown people reached his house

Kurukshetra News: एएसआई को परिवार सहित दी जान से मारने की धमकी, घर तक पहुंचे अनजान लोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Dec 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
Threatened to kill ASI along with his family, unknown people reached his house
बाबैन। हरियाणा पुलिस में तैनात एक एएसआई व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। यह धमकी अनजान लोगों द्वारा उसके घर के पास ही आकर दी गई और उसके बाद आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में एक गांववासी युवक ने बताया कि उसका चचेरा भाई राज्य अपराध शाखा में बतौर एएसआई के रूप में तैनात है और वह अंबाला, कुरुक्षेत्र, पंचकूला सहित अन्य जगहों पर भी तैनात रहा है। इस दौरान उसने अनेक मामलों की जांच भी की तो वहीं पिछले दिनों किसी केस की जांच में जम्मू भी गया था। आठ नवंबर को शाम के समय तीन से चार अनजान लोग गांव में उनके घर के बाहर आए और एएसआई व उसके परिवार के बारे में जानकारी लेने लगे। उस दौरान उन्हें कुछ नहीं बताया गया, लेकिन 26 नवंबर को तीन-चार लोग फिर आए और जम्मू क्षेत्र की भाषा में बोल रहे थे। उन्होंने एएसआई व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद परिवार घबराया हुआ है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed