फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Thoughts of Maharishi Dayanand Saraswati are still an inspiration for nation building: Suman Saini

महर्षि दयानंद सरस्वती के विचार आज भी राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा : सुमन सैनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Thoughts of Maharishi Dayanand Saraswati are still an inspiration for nation building: Suman Saini
कुरुक्षेत्र। कार्यक्रम में संबो​धित करते योग गुरु स्वामी रामदेव व मंचासीन राज्य बाल कल्याण परिष
कुरुक्षेत्र। ब्रह्मसरोवर तट पर महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती वर्ष व स्वामी श्रद्धानंद की बलिदान शताब्दी के उपलक्ष्य में आयोजित चतुर्वेद पारायण महायज्ञ का वीरवार को भव्य समापन हुआ। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष सुमन सैनी ने शिरकत की और कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती ने समाज को ''वेदों की ओर लौटो'' का अमूल्य संदेश दिया। वेदों में जीवन की हर समस्या का समाधान निहित है और हमारे महापुरुष इस सत्य को भलीभांति जानते थे।
विज्ञापन


सुमन सैनी ने कहा कि मजबूत शरीर और मजबूत मन ही राष्ट्र को महान बनाते हैं। यह कार्यक्रम हमारी संस्कृति, परंपरा और राष्ट्रीय स्वाभिमान का जीवंत उत्सव है, जो महर्षि दयानंद सरस्वती के जयंती वर्ष को समर्पित है। महर्षि दयानंद सरस्वती ने शिक्षा के प्रसार के साथ भारतीय संस्कृति और परंपरा की समृद्धि के लिए अतुलनीय योगदान दिया। उनके सामाजिक सुधार आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। महर्षि दयानंद सरस्वती के विचार आज भी राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा है।
विज्ञापन

योग गुरु स्वामी रामदेव ने कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती युग पुरुष थे, जिन्होंने सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन, स्त्री शिक्षा और सामाजिक समरसता के लिए कार्य कर समाज सुधार की नई क्रांति का सूत्रपात किया। उन्होंने स्वराज्य और स्वतंत्रता की भावना को सुदृढ़ किया और आत्मसम्मान और पुनर्जागरण का मार्ग दिखाया। पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने महर्षि दयानंद सरस्वती को निर्भीक समाज सुधारक बताते हुए कहा कि उन्होंने महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और अस्पृश्यता उन्मूलन के लिए प्रभावी कदम उठाए। वेद विद्या शोध संस्थान के अध्यक्ष स्वामी संपूर्णानंद ने बताया कि 1875 में स्थापित आर्य समाज ने सामाजिक सुधार और शिक्षा के माध्यम से देश में सांस्कृतिक जागृति को मजबूत किया। इस मौके पर नगर निगम मेयर रेणु बाला गुप्ता, जिला आयुष अधिकारी डाॅ. मंजू शर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

कुरुक्षेत्र। कार्यक्रम में संबोधित करते योग गुरु स्वामी रामदेव व मंचासीन राज्य बाल कल्याण परिष

कुरुक्षेत्र। कार्यक्रम में संबोधित करते योग गुरु स्वामी रामदेव व मंचासीन राज्य बाल कल्याण परिष

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed