{"_id":"691b7a1ce41dd70be8066d01","slug":"thol-cluster-first-in-haryanvi-group-dance-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-145474-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: हरियाणवी समूह नृत्य में ठोल कलस्टर प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: हरियाणवी समूह नृत्य में ठोल कलस्टर प्रथम
Tue, 18 Nov 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Tue, 18 Nov 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
शाहाबाद। प्रतियोगिता में प्रस्तुति देते कलाकार। विज्ञप्ति
शाहाबाद। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चढूनी जाटान में खंड स्तरीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी बिजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में किया गया। इसमें नौ से 12 वर्ग में हरियाणावी समूह नृत्य में ठोल कलस्टर प्रथम, हरियाणावी सामूहिक गान में सुर्खपुर कलस्टर प्रथम, सामूहिक थियेटर में हरिपुर कलस्टर प्रथम रहा। छह से आठ वर्ग में रावमा विद्यालय ठोल की हरमन ने थियेटर में प्रथम और इसी विद्यालय की तनीषा ने म्यूजिक में प्रथम स्थान हासिल किया। रावमा विद्यालय लंडी की जन्नत ने एकल नृत्य और रावमा विद्यालय हरिपुर के रमन ने 2-डी पेंटिंग में प्रथम स्थान हासिल किया। इसकी जानकारी बीआरपी दीप्ति ने दी। कार्यक्रम का शुभारंभ डाॅ. अशोक कुमार ने किया। डाॅ. अशोक कुमार ने कहा कि आज किताबी ज्ञान के साथ जरूरी है कि विद्यार्थियों को सांस्कृतिक गतिविधियों में भी आगे लाएं ताकि बच्चों को प्रतिभा निखारने के लिए मंच मिल सके। निर्णायक की भूमिका संगीता, पूजा, अर्चना चौहान और उर्मिला देवी ने निभाई।
विज्ञापन

शाहाबाद। प्रतियोगिता में प्रस्तुति देते कलाकार। विज्ञप्ति
विज्ञापन