{"_id":"6af3726655f28380d90b85e4","slug":"8-gaushalas-in-thanesar-receive-a-grant-of-rs-5780-lakh-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-163917-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: थानेसर की 8 गोशालाओं को मिला 57.80 लाख रुपये का अनुदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: थानेसर की 8 गोशालाओं को मिला 57.80 लाख रुपये का अनुदान
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। प्रदेश सरकार द्वारा थानेसर विधानसभा क्षेत्र की आठ पंजीकृत गोशालाओं के लिए 57 लाख 80 हजार 590 रुपये की अनुदान राशि जारी के चेक दिए गए ताकि गोवंश के चारे, पानी, शेड निर्माण और चिकित्सा सुविधा में कोई कमी न रहे। ये चेक पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा ने सौंपे।
उन्होंने कहा कि महादेव सेवा समिति थानेसर को 5,98,144 रुपये, जय श्रीश्याम गोशाला अमीन को 16,48,759 रुपये, श्री गोपाल कृष्ण गोशाला बगथला को 2,12,092 रुपये, कान्हा गोशाला बारना को 8,35,415 रुपये, गीता धाम गौशाला थानेसर को 1,51,743 रुपये, श्री कृष्ण कृपा गोशाला ट्रस्ट को 12,48,709 रुपये, जय बजरंग बली गोशाला थानेसर को 8,56,384 रुपये और श्री सनातन धर्म गोशाला, थानेसर को 2,28,443 रुपये अनुदान प्राप्त करने वाली गोशालाओं में दिए गए।
सुधा ने कहा कि इन सभी गोशालाओं में हजारों गोवंश की सेवा की जा रही है और यह अनुदान राशि उनके रखरखाव में मील का पत्थर साबित होगी। हरियाणा देश का पहला राज्य है जिसने गो-सेवा आयोग का गठन किया और हर साल बजट में गोशालाओं के लिए अलग से प्रावधान किया जाता है।