फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   This time International Geeta Mahotsav will be held on Australian soil, KDB officials arrived for preparation

Kurukshetra News: इस बार ऑस्ट्रेलिया की धरती पर मनेगा अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव, तैयारी के लिए पहुंचे केडीबी के अधिकारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Mar 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
This time International Geeta Mahotsav will be held on Australian soil, KDB officials arrived for preparation
सेवा सिंह
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव इस बार ऑस्ट्रेलिया की धरती पर मनाया जाएगा। यहां भी कनाडा की तर्ज पर बड़ी संख्या में सामाजिक संस्थाओं का सहयोग लिया जाएगा। 28 अप्रैल से मनाए जाने वाले इस महोत्सव को लेकर कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए अधिकारियों की टीम भी आस्ट्रेलिया पहुंच चुकी है, जो सरकार के प्रतिनिधियों के साथ-साथ सामाजिक संस्थाओं से मिलकर रूपरेखा तैयार की जाएगी।
प्रदेश सरकार ने मॉरीशस से अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव मनाए जाने की शुरूआत की थी। यह चौथा मौका होगा जब किसी विदेशी धरती पर यह महोत्सव मनाया जाएगा। पहली बार वर्ष 2019 में 14 से 16 फरवरी तक मॉरीशस में यह महोत्सव मनाया गया था तो इसके बाद इसी वर्ष नौ अगस्त से 11 अगस्त तक यह महोत्सव लंदन में मनाया गया। इसके बाद कोरोना काल शुरू हुआ तो दो साल तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह महोत्सव नहीं मनाया जा सका। पिछले वर्ष 2022 में 16 सितंबर से 18 सितंबर तक कनाडा में यह महोत्सव मनाया गया। यह महोत्सव पहले के महोत्सव से और भी ज्यादा हर्षोल्लास से मनाया गया।
विज्ञापन

कनाडा में महोत्सव के समापन ही अगला महोत्सव ऑस्ट्रेलिया में मनाए जाने का ऐलान भी किया गया था। अब वहां की सरकार के साथ पत्राचार के बाद प्रदेश सरकार ने यह महोत्सव 28 अप्रैल से एक मई तक मनाए जाने का फैसला किया है। धूमधाम से मनाए जाने वाले इस महोत्सव की तैयारी भी शुरू कर दी गई है। इसी के चलते कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा व सीईओ एवं अतिरिक्त उपायुक्त अखिल पिलानी दो दिन पहले आस्ट्रेलिया रवाना हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया के केनबरा हॉल में हो सकता है मुख्य आयोजन
केडीबी की टीम ने ऑस्ट्रेलिया पहुंचकर केनबरा संसद के थियेटरेट नामक हॉल का जायजा लिया है, जहां मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा सकता है। हालांकि इसके अलावा भी कई अन्य जगह भी देखी गई है। यही नहीं केडीबी के मानद सचिव व सीईओ की टीम ने वहां भारतीय राजदूत मनप्रीत वोहरा से भी मुलाकात कर विस्तार से चर्चा की है। इसके साथ ही साई परवास्तु हिंदू कौंसिल सहित अन्य कई सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों से भी चर्चा की गई है।

सामाजिक संस्थाओं का बड़ा सहयोग मिलने की उम्मीद : छाबड़ा
केडीबी मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा का कहना है कि इस बार ऑस्ट्रेलिया में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के आयोजन में वहां की संस्थाओं से कनाडा की तर्ज पर ही बड़े स्तर पर सहयोग मिलने की उम्मीद है। अभी तक आठ से 10 संस्थाओं के पदाधिकारियों शीरीष, मनीष ग्रोवर, संजय कौशिक सहित अन्य लोगों से चर्चा की जा चुकी है। संस्थाओं से बड़ा सहयोग मिलने की उम्मीद है।


कनाडा में 104 संस्थाएं आई थी आगे
बता दें कि पिछले वर्ष पांच माह पहले ही 16 से 19 सितंबर तक मनाए गए अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में 104 सामाजिक संस्थाएं आगे आई थीं। यह पहला मौका था कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इतनी संख्या में सामाजिक संस्थाएं इस महोत्सव से जुड़ी थी। अब ऑस्ट्रेलिया में भी इसी तर्ज पर संस्थाओं को साधने का प्रयास किया जाने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed