फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   This State will houner the Players

इस राज्य में खिलाड़ियों पर बरसेगा पैसा

Fri, 29 May 2015 12:54 AM IST
कुरुक्षेत्र/अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 29 May 2015 12:54 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री अनिल विज ने कहा है कि हरियाणा का खेल विभाग जल्द ही अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी खिलाड़ियों 80 करोड़ की राशि के पुरस्कार वितरित कर उन्हें सम्मानित करेगा।
विज्ञापन


इसके लिए जल्द ही एक राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री प्रदेश के खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे। वे गुरुवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की खेल परिषद की ओर से आरके सदन में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे।
विज्ञापन


इस मौके पर उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी रहे कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के 325 खिलाड़ियों को 69 लाख रुपए की पुरस्कार राशि से खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश के खिलाड़ियों ने दुनिया भर में खेल के क्षेत्र में हरियाणा का नाम रोशन किया है। खिलाड़ियों को सभी तरह की सुविधाएं देने के लिए राज्य सरकार के खेल विभाग की तरफ से मूलभूत ढांचे में बदलाव किया जा रहा है। प्रदेश व देश के खिलाड़ियों से विचार विमर्श करने के बाद खेल नीति तैयार की गई।

नई सरकार बनने के बाद प्रदेश सरकार ने सबसे पहले खेल नीति को घोषित किया। जिससे आने वाले समय में प्रदेश के खिलाड़ियों को फायदा होगा। उन्होंने बताया कि सभी खिलाड़ियों का ऑनलाइन डाटा बेस तैयार किया जा रहा है।
खिलाड़ी अपने डाटाबेस को वेबसाइट पर अपलोड करेंगे व राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में प्रदर्शन के आधार पर ही उन्हें घर बैठे ही नौकरी दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसी खिलाड़ी को नौकरी के लिए किसी के पास जाने की भविष्य में जरूरत नहीं होगी। श्री विज ने कहा कि खेल व खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए खेल विभाग हुड्डा के प्लाटों के आवंटन में भी मेडल विनर कैटेगरी भी बनाने जा रहा है, ताकि खिलाड़ियों को सरकार की तरफ से हर तरह की सुविधा मुहैया कराई जा सके।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के खेल संसाधनो का प्रयोग प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए हो यह सरकार की पहली प्राथमिकता है। श्री विज ने कहा कि प्रदेश में खेल को बढ़ावा देने के लिए स्कूल, कॉलेज व यूनिवर्सिटी तीनों की स्तरों पर काम किया जा रहा है। आने वाले वर्षों में खेल के क्षेत्र में हरियाणा का देश व दुनियां में एक अलग नाम होगा।  

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति डा. डीडीएस संधू ने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के खेल के क्षेत्र में देश के अव्वल विश्वविद्यालयों में शामिल है। खेल कौंसिल के अध्यक्ष डा. वीके शर्मा ने इस मौके पर सभी का स्वागत किया।

खेल कौंसिल के सचिव व खेल विभाग के निदेशक डॉ. दलेल सिंह ने खेल विभाग की वार्षिक रिपोर्ट रखी। इस मौके पर विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. केसी रल्हाण, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रोफेसर अनिल वशिष्ठ, विभिन्न कॉलेजों से आए प्रिंसिपल, कोच, मैनेजर व बड़ी संख्या में खिलाड़ी मौजूद थे।

ये हुए सम्मानित
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की खेल परिषद की ओर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में 325 खिलाड़ियों, 20 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों, 36 कोच, 36 मैनेजर, 16 प्रिंसिपल व 26 शारीरिक शिक्षकों को पुरस्कृत किया गया।

इस वर्ष कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने राष्ट्रीय स्तर पर 8 खेलों में प्रथम स्थान, 10 खेलों में द्वितीय स्थान, 10 खेलों में तीसरा व चौथा स्थान हासिल किया है। इसके साथ ही विश्वविद्यालय ने इस वर्ष 5 नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिताओं के खिताब को अपने नाम किया है ।

कुरुक्षेत्र में बनेगा वेलोड्रम
खेल मंत्री ने कहा कि कुरुक्षेत्र में साइक्लिंग खिलाड़ियों के लिए वेलोड्रम बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में भी खिलाड़ियों के लिए हॉस्टल व यूनिवर्सिटी की मांग के अनुसार कमरों का निर्माण कार्य करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की तर्ज पर बेटी खिलाओ भी
केयू के खेल विभाग की और से राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय व राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में छात्राओं की भागीदारी निरंतर बढ़ रही है। गत वर्ष हुई खेल प्रतियोगिताओं में 312 छात्राओं ने भाग लिया व लड़कों से ज्यादा प्रतियोगिताओं में मेडल हासिल किए।


खेल विभाग के निदेशक दलेल सिंह ने बताया कि केयू के अंतरराष्ट्रीय स्तर के जिन 20 खिलाड़ियों को आज पुरस्कृत किया गया है, उनमें से 16 महिला खिलाड़ी हैं। इसलिए खेल विभाग बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की तर्ज पर बेटियों को खेल के क्षेत्र में प्रोत्साहित कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed