फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   This is the victory of the youth, poor, farmers and women of the state: Naib Saini

प्रदेश के युवा, गरीब, किसान व महिलाओं की है यह जीत : नायब सैनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2024 06:13 AM IST
विज्ञापन
This is the victory of the youth, poor, farmers and women of the state: Naib Saini
कुरुक्षेत्र। युवा, गरीब, महिला व किसान वर्ग की बदौलत ही प्रदेश में फिर से भाजपा सरकार आई है। ऐसे में यह जीत भी इन वर्गों की ही है, जिन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व डबल इंजन सरकार की नीतियों में भरोसा जताते हुए कमल खिलाया है। यह कहना है हॉट सीट लाडवा से विजयी रहे एवं कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी का। वे लाडवा विधानसभा क्षेत्र में हुई अपनी जीत की घोषणा के बाद प्रमाणपत्र लेकर श्री कृष्ण स्थली ज्योतिसर तीर्थ पर पहुंचे थे, जहां उन्होंने पत्नी सुमन सैनी के साथ पूजा अर्चना भी की।
विज्ञापन

इस दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि वे प्रदेश की दो करोड़ 80 लाख जनता का आभार जताते हैं, जिन्होंने फिर से उन्हें जनादेश दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी आभार जताया और कहा कि उन्होंने हरियाणा प्रदेश को इस कदर संभाला है जो हर दृष्टि से आगे बढ़ा है बल्कि यहां की जनता ने भी उनके प्रति भरोसा जताया है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार की नीतियों से हर वर्ग के लोगों को लाभ मिला है और पार्टी व सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का भी आभार जताया और कहा कि उन्होंने पसीना बहाते हुए कड़ी मेहनत की है, जिसका परिणाम आज मिला है। कार्यकर्ताओं ने यह ऐतिहासिक विजय दिलाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed