फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Third round of talks on consultant appointments fails.

Kurukshetra News: कंसल्टेंट की नियुक्तियों पर तीसरे दौर की वार्ता विफल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Third round of talks on consultant appointments fails.
कुरुक्षेत्र। एनआईटी में दो कंसल्टेंट नियुक्तियों को लेकर गैर-शिक्षक कर्मचारियों का आंदोलन जारी है। शुक्रवार को कार्यवाहक निदेशक और गैर-शिक्षक कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल के बीच तीसरे दौर की वार्ता हुई। यह वार्ता भी बेनतीजा रही। इसके बाद कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक दोनों नियुक्तियां रद्द नहीं की जातीं, धरना जारी रहेगा। करीब एक घंटे चली बैठक में कार्यवाहक निदेशक ने कर्मचारियों से दो महीने का समय मांगा। कर्मचारी प्रतिनिधियों ने साफ शब्दों में कहा कि वे पहले भी समय दे चुके हैं। अब वे और इंतजार नहीं करेंगे।
विज्ञापन

कर्मचारियों का कहना था कि दो महीने बाद नया निदेशक आ सकता है। इसलिए वर्तमान में ही इस मामले का समाधान होना चाहिए। वार्ता विफल होने के बाद कर्मचारी दोबारा धरना स्थल पर लौट आए। उन्होंने संस्थान प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। गैर-शिक्षक कर्मचारी संघ का कहना है कि लगातार वार्ताओं के बावजूद कोई समाधान नहीं निकला है। इससे कर्मचारियों में रोष बढ़ रहा है। संघ ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया। तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed