फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Third dengue suspect dies in the district, 159 positive

Kurukshetra News: जिले में तीसरे डेंगू संदिग्ध की मौत, 159 पॉजिटिव

Wed, 30 Oct 2024 03:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Wed, 30 Oct 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
Third dengue suspect dies in the district, 159 positive
कुरुक्षेत्र। जिले में एक और डेंगू संदिग्ध व्यक्ति की मौत हो गई। चक्रवर्ती मोहल्ले के रहने वाले व्यक्ति का पंचकूला के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। अब तक जिले में एक युवक समेत तीन डेंगू संदिग्ध लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा डेंगू के मामले भी बढ़ते ही जा रहे हैं। जिले में डेंगू के 159 मामलों की पुष्टि हो चुकी है।
विज्ञापन

मंगलवार को विभाग की टीम ने 18 डेंगू संदिग्ध व बुखार से पीड़ित लोगों के रक्त सैंपल लिए थे, जिसमें तीन महिलाओं समेत कुल छह लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसमें दीदार नगर में 29 व 30 वर्षीय दो महिला, सेक्टर-30 में 53 वर्षीय व्यक्ति, शोरगिर बस्ती में 32 साल की महिला, श्याम कॉलोनी में 50 वर्षीय व्यक्ति और बन गांव में 55 साल का व्यक्ति डेंगू पॉजिटिव पाया गया। इसमें दो लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है, जबकि अन्य को घर पर उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन

चक्रवर्ती मोहल्ले के रहने वाले 57 साल के व्यक्ति को पहले उपचार के लिए शहर के निजी अस्पताल भर्ती कराया गया था। हालत में सुधार न होने पर परिजन उसे पंचकूला के निजी अस्पताल लेकर गए थे। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। व्यक्ति के परिजन डेंगू से उसकी मौत का दावा कर रहे हैं। उनका कहना है कि लगातार उसकी प्लेटलेट्स कम हो रही थी। साथ ही बुखार भी नहीं उतर रहा था। इसी के चलते उनको अस्पताल में भर्ती कराया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, विभाग ने मामले की जांच आरंभ कर दी है। मृतक के परिजनों से संपर्क साधा गया है। साथ ही व्यक्ति के परिजनों की जांच भी कराई जाएगी। विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक अब तक 1749 डेंगू संदिग्ध लोगों की जांच हो चुकी है, जिसमें 159 लाेगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। टीमें 12,24,630 घर और पानी जमा होने के विभिन्न 40,78,213 स्त्रोतों जांच कर चुकी हैं। इस जांच में विभाग को 3,538 जगह से डेंगू का लारवा बरामद हुआ है। दो बार घर से लारवा मिलने पर विभाग 1,015 लोगों को नोटिस थमा चुका है।

जिला मलेरिया एवं सर्वेक्षण अधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि विभाग तीनों लोगों की मौत की जांच कर रहा है। प्राथमिक जांच के मुताबिक इनमें से किसी का भी डेंगू का सैंपल नहीं लिया गया था। विभाग ने उन अस्पताल से इन लोगों के इलाज और डेंगू जांच की जानकारी मांगी है। जिले में 159 मामलों की पुष्टि हुई है, जिसमें से 141 लोग ठीक हो चुके हैं। विभाग लगातार अभियान चला रहा है। साथ ही लोगों को जागरूक कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed