फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Third accused of fraud worth lakhs arrested

Kurukshetra News: लाखों की धोखाधड़ी का तीसरा आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 02:58 AM IST
विज्ञापन
Third accused of fraud worth lakhs arrested
कुरुक्षेत्र। जिला पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने विदेश भेजने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी करने व डंकी रास्ते से विदेश में फंसाने के तीसरे आरोपी को काबू किया है। आरोपी को काबू करने के बाद अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। काबू आरोपी की पहचान फतेहाबाद जिला के नलका ढाणी के धारसुल गांव के रहने वाले गुरमीत सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन

थानेसर निवासी गुलाब चंद ने 20 जुलाई 2024 को थाना सदर थानेसर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने बेटे को विदेश भेजना चाहता था। इसके लिए उसने अपने गांव के एक जानकार युवक के माध्यम से रोहित से मुलाकात की। 31 अक्टूबर 2023 को रोहित ने 10 लाख 50 हजार रुपये लेकर उनके बेटे को वर्क वीजा पर दुबई भेज दिया। दुबई से वह कतर व जकार्ता के रास्ते 17 दिसम्बर 2023 को मलेशिया पहुंचा। मलेशिया में कुछ समय रुकने के बाद वह रूस गया। इसके बाद आरोपी ने युवक को काम के तलाश में सड़क के रास्ते बेलारुस भेजा, जहां पर बेलारुस की सेना ने युवक पकड़ लिया और यात्रा के दौरान बीमार होने के वजह से उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। उसके बाद युवक से परिजनों का कोई संपर्क नहीं हो पाया। आर्थिक अपराध शाखा टीम ने जांच के बाद जिला करनाल के बड़शालू गांव के चेतन व सिरसला गांव के रोहित को गिरफ्तार कर लिया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed