{"_id":"687c117a148ae6a9040bc894","slug":"thinking-about-preventing-criminal-activities-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-139128-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: आपराधिक गतिविधियों को रोकने पर मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: आपराधिक गतिविधियों को रोकने पर मंथन
Sun, 20 Jul 2025 03:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Sun, 20 Jul 2025 03:13 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। आपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए आमजन और पुलिस प्रशासन को मिलकर काम करना होगा। पुलिस अपना काम कर रही है। इसके साथ-साथ आमजन का सहयोग मिले तो अपराधों को रोकना और भी आसान होगा। ये विचार शनिवार को पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने जिला के व्यापार मंडल, ज्वैलर्स शॉप, मंडी व रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन प्रतिनिधियों के साथ बैठक के दौरान व्यक्त किए
उन्होंने कहा कि ज्वैलर्स शॉप, मंडियों व आवासीय क्षेत्र में पुलिस विभाग के महत्वपूर्ण नंबरों की सूची जरूर लगवाएं। मुख्य स्थानों पर हाई रेज्यूलेशन के कैमरे लगवाए, जिसमें ज्यादा से ज्यादा दिनों की रिकॉर्डिंग सेव रह सके। कैमरों की फुटेज साफ हो, जिससे अपराधियों की पहचान करने तथा उनको पकड़ने में आसानी होगी। उन्होंने कहा कि ज्वैलर्स शॉप, मंडी व आवासीय क्षेत्र में कार्यरत चाैकीदारों की पुलिस वेरिफिकेशन जरूर करवाएं।
उन्होंने कहा कि प्राय: देखने में आता है कि घरों, प्रतिष्ठानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों का एंगल सिर्फ सुरक्षा के मद्देनजर उनके दुकान तक सीमित रहता है। उन्होंने सभी से उच्च तकनीक वाले सीसीटीवी कैमरे लगाने व उनकी कवरेज घर व प्रतिष्ठान के साथ-साथ मुख्य सड़क पर रखने की भी अपील की। संवाद