फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Thieves took goods from six shops

चोरों ने एक रात में चटकाए छह दुकानों के ताले, नकदी व सामान पर हाथ साफ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
Thieves took goods from six shops
लाडवा-बाबैन मार्ग पर भालड़ बस अड्डे के पास अज्ञात चोरों ने छह दुकानों के ताले चटका कर हजारों रुपये की नकदी और सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने साथ लगते मकान के गेट को भी बाहर रस्सी से बांध दिया, ताकि कोई भी व्यक्ति अंदर से बाहर न निकल सके। भालड़ करियाना स्टोर संचालक रामशरण भालड़ ने बताया कि शुक्रवार रात को वह अपनी दुकान को अच्छी तरह से बंद करके गया था। शनिवार सुबह 5 बजे पड़ोसियों ने उन्हें सूचना दी कि उनकी दुकानों के शटर ऊपर उठे हुए हैं।
विज्ञापन

जब उन्होंने दुकान पर जाकर देखा तो दुकान का शटर उखड़ा हुआ था और दुकान से दाल, चावल, चीनी के कट्टे, तेल के टिन, बिस्कुट की पेटी, साबुन सहित सामान गायब था। जब लोग इकट्ठे हुए तो देखा कि आसपास की दुकानों के शटर भी टूटे हुए थे। दुकानदार शमशेर ने बताया कि उनकी दुकान से अज्ञात चोर इनवर्टर, बैटरी व दो सिलिंडर चुरा ले गए। दुकानदारों ने चोरी की घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। दुकानदार सुशील ने बताया कि कुछ समय पहले भी उनकी दुकान में चोरी हो गई थी जिसका आज तक कोई सुराग नहीं लग पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed