फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Thieves took away jewelery and cash worth lakhs by locking the family members in the room

घरवालों को कमरे में बंद कर लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Thieves took away jewelery and cash worth lakhs by locking the family members in the room
गांव दाऊ माजरा में चोरों ने घर में सो रहे परिवार को कमरे में बंद कर करीब 30 तोले सोने के गहने और 60 हजार रुपये चोरी कर लिए। पीड़ित परिवार नींद से जागा तो दरवाजे की कुंडी बाहर से बंद मिली। परिवार के लोग किसी तरह दरवाजा तोड़कर बाहर आए और पुलिस को सूचना दी। वारदात से आसपास के ग्रामीणों में भी भय का माहौल है।
विज्ञापन

गांव दाऊ माजरा निवासी अमनप्रीत सिंह ने बताया कि रविवार रात को वह घर का मुख्य और पिछला गेट बंद कर सो गए थे। सुबह उठे तो उसके कमरे का दरवाजा बंद था। इस पर उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। काफी देर जद्दोजहद के बाद दरवाजा खोला तो देखा कि किसी ने दरवाजे को बाहर से बंद किया हुआ था। अन्य कमरों में जांच की तो देखा कि अलमारियों में रखा सामान बिखरा पड़ा था और करीब 30 तोले सोना और 60 हजार की नकदी गायब थी। अमनप्रीत सिंह ने बताया कि चोरों ने घर के पिछले दरवाजे की चटकनी को तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किया और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड टीम के साथ मौके पर पहुंचे और साक्ष्य जुटाए। मामले में सोमवार देर रात तक आरोपियों का सुराग नहीं लग सका। इस संबंध में थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार का कहना है कि पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी है और उन्हें जल्द ही काबू कर लिया जाएगा। वारदात स्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं, जिनके आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

दो अन्य डेरों में भी चोरी का प्रयास
गांववासी सुखविंद्र सिंह, सतनाम सिंह, राजबीर सिंह, जसबीर सिंह, हरविंद्र सिंह का कहना है कि चोर गांव के दो अन्य डेरों में भी घुसे थे, लेकिन वहां चोरी का प्रयास असफल रहा। उन्होंने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी करके सामान बरामद करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed