{"_id":"65bac5fb63f5fec945099036","slug":"thieves-targeted-three-places-took-away-sewerage-lid-and-dustbin-from-the-hospital-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-112893-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: चोरों ने तीन जगहों को बनाया निशाना, अस्पताल से सीवरेज ढक्कन से लेकर कूड़ादान भी ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: चोरों ने तीन जगहों को बनाया निशाना, अस्पताल से सीवरेज ढक्कन से लेकर कूड़ादान भी ले गए चोर
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/बाबैन। चोरों ने अलग-अलग जगहों पर वारदात को अंजाम देते हुए हजारों के जेवरात, नकदी व अन्य सामान उड़ा लिया। चोरों ने घर, दुकान व सर्विस स्टेशन को निशाना बनाया है। पहली वारदात प्रोफेसर कॉलोनी में की गई, जहां रामकिशन ने बताया कि वह अपनी दुकान पर था और घर पर पत्नी थी, जो करीब साढ़े चार बजे घर को ताला लगाकर घूमने के लिए चली गई। पीछे से चोर घर में घुस गए और चार चैन, सात अंगूठी, एक कड़ा, चार चूड़ियां, गले के चार सेट, कान के पांच सेट व अन्य जेवरात ले गए। वे घर लौटे तो सामान बिखरा मिला और उक्त जेवरात गायब थे। यह देख वे हैरान रह गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू की।
वहीं दूसरी वारदात में गांव भूखड़ी के रहने वाले नीरज ने बताया कि उन्होंने सर्विस स्टेशन किराए पर लिया हुआ है, जहां से चोर वॉशर, कंप्रेशर, मोटर सहित अन्य सामान चुरा ले गए। यही नहीं चोर गल्ले से 10 हजार रुपये भी ले गए। उधर, तीसरी वारदात में रविंद्र सिंह निवासी कठवा ने बताया कि उनके गांव में नगर खेड़े के गल्ले से एक युवक ने रुपये निकालने का प्रयास किया, जिसे मौके पर ही पकड़ लिया गया। आरोपी ने अपना नाम गुरप्रीत निवासी बीबीपुर बताया। पुलिस ने उसके खिलाफ भी मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अस्पताल से सीवरेज ढक्कन से लेकर कूड़ादान भी ले गए चोर
शाहाबाद। नागरिक अस्पताल से चोरों ने हजारों रुपये का सामान चुरा लिया। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी राज सिसोदिया ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 24 जनवरी को अस्पताल पहुंचे तो वहां से स्टेब्लाइजर, हब कटर, बच्चों का वजन करने की मशीन, टीकाकरण ट्रे, सीवरेज ढक्कन, फ्लैश सिस्टम व कूड़ादान भी गायब मिला। यह देख वे हैरान रह गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
हादसे में घायल युवक ने तोड़ा दम
बाबैन। कार की टक्कर लगने से हुए हादसे में घायल हुए एक युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। दीपक कुमार वासी इशरहेड़ी ने बताया कि उसका भाई गोविंद शाहाबाद से 29 जनवरी को बाइक पर सवार होकर अपने गांव जा रहा था। इसी दौरान गांव खरींडवा से डीग की ओर जाते समय उसे कार चालक ने उसे टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन कराया गया। जहां से गंभीर हालत के चलते उसे रेफर कर दिया गया, जहां एक निजी अस्पताल में उसने अगले दिन दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।