फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Thieves stole lakhs of cash, jewelry and goods from home, shop, school and farm

Kurukshetra News: घर, दुकान, स्कूल और खेत से चोरों ने लाखों की नकदी, जेवर व सामान चुराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 May 2023 02:41 AM IST
विज्ञापन
Thieves stole lakhs of cash, jewelry and goods from home, shop, school and farm
पिहोवा। घटनास्थल से सैंपल एकत्रित करते फोरेंसिक टीम सदस्य।
कुरुक्षेत्र। जिलेभर में चोरों ने छह अलग-अलग जगह चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने घर, दुकान, स्कूल और खेत में सेंधमारी करते हुए लाखों रुपये की नकदी, जेवर सहित अन्य कीमती सामान चुरा लिया। सूचना पर पुलिस ने मौके का मुआयना किया और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सैंपल एकत्रित किए। पुलिस मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर चोरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन



घर का ताला तोड़ चुराया सामान
थाना कृष्णा गेट में दर्ज शिकायत में संदीप निवासी सेक्टर-13 ने कहा कि श्याम कॉलोनी स्थित उसके पुराने मकान से चोर ताले तोड़कर पानी की मोटर, करीब 20 टोंटियां, चादर, कंबल सहित कुल 30 हजार रुपये का सामान चुरा कर फरार हो गए।
विज्ञापन



स्कूल से चुराया सामान
राजकीय माध्यमिक विद्यालय खेड़ी रामनगर की मुख्य अध्यापिका आशा रानी ने बताया कि चोर कम्प्यूटर लैब का ताला तोड़कर दो स्मार्ट बोर्ड (डीबी क्लास आईजी-5) चुरा ले गए। इनकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन



खेत से तार सहित अन्य सामान चुराया
थाना केयूके में दर्ज शिकायत में किसान मीनार सिंह निवासी शांति नगर ने बताया कि उसने गांव ज्योतिसर में तीन एकड़ जमीन ठेके पर ले रखी है। चोर खेत में बने कमरे का ताला तोड़कर बिजली का 80 मीटर तार, दो टुल्लू पंप, एक टूल कीट, एक बड़ी परात चोरी कर ले गए। इसकी सामान की कीमत करीब 30 हजार रुपये है।


वैष्णो देवी गया था परिवार
थाना शाहाबाद में दर्ज शिकायत में डेहा कॉलोनी निवासी रीना ने कहा कि वह अपने परिवार के के साथ माता वैष्णो देवी के दरबार गई थी। तीन दिन बाद लौटे तो घर का सामान बिखरा हुआ था। जांच में पाया कि चोर घर से एसी, फ्रिज, दो एलसीडी, तीन अंगूठी, एक चेन, एक लॉकेट, बालियां, कोका, दो सोने के कड़े, इनवर्टर, सिलिंडर व वाशिंग मशीन चुरा ले गए। चोरों ने उनका फर्नीचर का सामान भी तोड़ दिया।


पैसे खुल्ले कराने के बहाने उड़ाए 30 हजार
थाना लाडवा में दर्ज शिकायत में जयभगवान निवासी ग्राम जोगीमाजरा ने कहा कि सुबह करीब नौ बजे वह बाबैन रोड स्थित अपनी ट्रैक्टर स्पेयर पार्ट की दुकान पर बैठा था। तभी एक व्यक्ति हेलमेट पहने पैसे खुल्ले कराने उसकी दुकान पर आया। उसने गल्ले से उसे खुल्ले पैसे दे दिए, लेकिन बातों में उलझा वह उसके गल्ले से 30 हजार रुपये निकाल कर फरार हो गए।



भात देने गया था परिवार
ब्रह्मजून निवासी कृष्णानंद चौबे ने बताया कि 10 दिन पहले वह अपने परिवार के साथ बनारस (यूपी) में भांजे की शादी में भात भरने के लिए गया था। सुबह उसे सूचना मिली कि घर में चोरी हो गई है। वह मौके पर पहुंचा तो पाया कि चोर रसोई का शीशा और जाली काटकर घर से चोर अलग-अलग जगह रखी करीब दो लाख नकदी व जेवर चुराकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed