{"_id":"63f3cb99671a23dc150cfb30","slug":"thieves-made-off-with-jewelry-cash-worth-rs-30-lakh-kurukshetra-news-c-18-1-36185-2023-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र: चोरों ने 30 लाख के गहने, नकदी उड़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र: चोरों ने 30 लाख के गहने, नकदी उड़ाई
Tue, 21 Feb 2023 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Tue, 21 Feb 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहाबाद। घुमानियां मोहल्ला में चोरों ने फिल्मी अंदाज में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। मात्र 16 इंच के रास्ते से सेंध लगा कर घर में प्रवेश किया और पांच लाख की नकदी और करीब 25 लाख के सोने व चांदी के गहनों पर हाथ साफ किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मोहल्ला घुमानियां निवासी आशीष गर्ग रविवार को अपने परिवार के साथ गांव गुमटी श्री लक्षचंडी महायज्ञ में दर्शन के लिए सायं साढे पांच बजे गए थे। जब वह रात 10 बजे वापस पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि उनके घर की छत पर लगे जाल से एक साड़ी नीचे लटकी है और उसके साथ बैग बंधा है। आशीष गर्ग के मुताबिक चोरों ने कमरे में रखी अलमारियों व बेड में रखा सामान उथल-पुथल किया हुआ था।
चोर अलमारियों व बैड में रखे करीब पांच लाख रुपये और करीब 25 लाख के सोने व चांदी के जेवरात चोरी करके ले गए हैं। वहीं सूचना मिलते ही रात 11 बजे प्रधान डा. गुलशन कवात्तरा और वार्ड के पार्षद पंकज सिंगला मौके पर पहुंचे और मामले की सूचना पुलिस में दी। उन्होंने परिवार को आश्वासन दिया कि पुलिस प्रशासन के सहयोग से इस चोरी को ट्रेस करवाया जाएगा और उनके नुकसान की भरपाई करवाने का प्रयास होगा। जगह जगह घरों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, लेकिन जब पार्षद पंकज सिंगला ने रात को आसपास के सीसीटीवी फुटेज दिखाने को लोगों को कहा तो पता चला कि कैमरे बंद पड़े हैं।