फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Thieves broke open the lock of the house and stole cash, jewelery and belongings.

Kurukshetra News: घर का ताला खोल नकदी, जेवर व सामान चुरा ले गए चोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jan 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
Thieves broke open the lock of the house and stole cash, jewelery and belongings.
कुरुक्षेत्र। झांसा रोड पर चोर एक घर का ताला खोलकर नकदी, जेवर और अन्य सामान चुराकर फरार हो गए। परिवार अपनी रिश्तेदारी में गया हुआ था। पड़ोसी से घर खुला होने की सूचना पर परिवार लौटा तो चोरी की घटना से पर्दा उठ गया।
विज्ञापन

थाना कृष्णा गेट में दर्ज शिकायत में गुरमीत कौर निवासी झांसा रोड ने बताया कि वह नौ जनवरी को अपनी रिश्तेदारी में गई थी। उसका परिवार भी उसके साथ ही था। इस दौरान उसके घर पर कोई नहीं था। इसी दौरान उसे पड़ोसी से सूचना मिली कि उसके मकान का ताला खुला हुआ है। सूचना मिलने पर वह अपने घर पहुंची तो देखा कि घर का ताला खुला हुआ था। घर के अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पाया तो चोर घर की अलमारी में रखे 1.65 लाख रुपये नकदी, अंगूठी व दो विदेशी घड़ी चुरा ले गए। चोर घर में रखे कपड़े व जूते भी साथ ले गए। सूचना पर पुलिस ने मौके का मुआयना कर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस घटनास्थल के आसपास से सीसीटीवी फुटेज खंगाल मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed