फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Thieves active before planting paddy, stealing transformer goods from the fields

धान रोपाई से पहले चोर सक्रिय, खेतों से चुरा रहे ट्रांसफार्मर का सामान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
Thieves active before planting paddy, stealing transformer goods from the fields
जिलेभर में ट्रांसफार्मर चोरी की वारदातें थम नहीं रही हैं। धान की रोपाई का सीजन शुरू होने से पहले ही चोर ट्रांसफार्मर को निशाना बनाने लगे हैं। पुलिस चोरों का सुराग लगाने में नाकाम साबित हो रही है। इससे किसानों में प्रशासन के खिलाफ रोष फैल रहा है। लाडवा और झांसा क्षेत्र में हुई चोरी की अलग-अलग घटनाओं में चोरों ने खेतों से तीन ट्रांसफार्मर चोरी कर लिए।
विज्ञापन

लाडवा थाने में दर्ज शिकायत में राम किशन वासी बन ने कहा कि चोर उसके खेत में लगे ट्रांसफार्मर से 70 लीटर तेल और एचटी कॉपर की तार समेत 43 हजार से अधिक का सामान चुरा ले गए। झांसा थाने के अंतर्गत गांव हरिपुर से दो किसानों के ट्रांसफार्मर चोरी हो गए। बिजली निगम के अधिकारी ने पुलिस को शिकायत सौंपी है। गांव हरिपुर निवासी किसान जयसिंह के खेत से चोर करीब 78660 रुपये का ट्रांसफार्मर का सामान चोरी करके ले गए। दूसरी ओर किसान शेर सिंह के खेत में लगे ट्रांसफार्मर का करीब 80 हजार रुपये का कीमती सामान चोरी करके ले गए। पुलिस ने बिजली निगम के अधिकारियों की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed