फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   These private not just the public, telling charged rent, Kurukshetra

ये प्राइवेट बस है सरकारी नहीं, बता वसूला किराया

Thu, 18 Aug 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र Updated Thu, 18 Aug 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
These private not just the public, telling charged rent, Kurukshetra
ट्रैफिक मैनेजर मेजर सिंह - फोटो : Amar Ujala
प्राइवेट बसों के संचालक हों या फिर चालक-परिचालक, इनके लिए सरकारी आदेश की कोई मूल्यता नहीं है। सरेआम सरकारी आदेशों को ठेंगा दिखाकर मनमर्जी से यात्रियों के साथ व्यवहार करना इनके लिए आम बात है। वीरवार को भी कुछ ऐसा ही हुआ। प्राइवेट बस के परिचालक ने सरकारी आदेश को दांव पर रख महिलाओं से टिकट काटने के नाम पर वसूली शुरू कर दी। जानकारी अधिकारियों तक पहुंची तो परिचालक की आंख खुल गई।
विज्ञापन


मामला वीरवार का है, जब रक्षाबंधन के मौके पर पिहोवा से कुरुक्षेत्र नए बस अड्डे के लिए बैठी 20 से अधिक महिलाओं का परिचालक ने टिकट काट दिया। हालांकि महिलाओं ने मुफ्त यात्रा की बात कहते हुए टिकट काटने का विरोध भी जताया, लेकिन परिचालक ने उनकी नहीं सुनी। ये प्राइवेट बस है सरकारी नहीं, ऐसा कहते हुए महिलाओं को टिकट थमाकर पैसे वसूल लिए।
विज्ञापन


जब इस मुद्दे को लेकर महिलाओं ने नए बस अड्डे पर पहुंचकर गुफ्तगू शुरू की तो यह सूचना रोडवेज अधिकारियों तक भी पहुंच गई। जानकारी मिलते ही मेन डिपो के रोडवेज ट्रैफिक मैनेजर ने उक्त महिलाओं से संपर्क साधा तो मामला सही निकला। इसके बाद प्राइवेट बस चालक और परिचालक को अधिकारियों ने खूब फटकार लगाई और महिलाओं से टिकट के नाम पर वसूले गए पैसे भी वापस दिला दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार के निर्देश पर हरियाणा परिवहन विभाग ने रोडवेज बसों में रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं के लिए 36 घंटे मुफ्त यात्रा की सुविधा मुहैया कराई गई थी। अधिकारियों के अनुसार यही आदेश प्राइवेट बसों में भी मान्य होते हैं। लेकिन, बावजूद इसके प्राइवेट बस के परिचालक ने इस आदेश पर गौर करना उचित नहीं समझा। हालांकि मौके पर पहुंचे आरटीए विभाग एवं रोडवेज के अधिकारियों ने बस को चेतावनी देकर जरूर छोड़ दिया।

प्राइवेट बसों में भी त्यौहार पर दिए सरकारी आदेश मान्य : टीएम
टीएम मेजर सिंह ने बताया कि रोडवेज बसों की तर्ज पर प्राइवेट बसों में भी सरकारी आदेश मान्य हैं। त्यौहार पर दी गई सरकारी योजना का लाभ दिया जाना जरूरी है। वीरवार को पिहोवा से कुरुक्षेत्र आ रही एक प्राइवेट बस में महिलाओं से किराया वसूला गया, लेकिन उन्होंने वापस करा दिया। चालक-परिचालक को भविष्य के लिए चेतावनी दी गई है।


बिना परमिट नए बस अड्डे में आई बस का काटा चालान
नया बस अड्डा परिसर में दाखिल हुई एक प्राइवेट बस की शक के आधार पर अधिकारियों ने जांच की गई तो सामने आया कि इसका परमिट यहां तक का है ही नहीं। टीएम मेजर सिंह ने बताया कि चीफ इंस्पेक्टर अजमेर सिंह तथा टीआई सतीश कुमार ने चालक-परिचालक से बातचीत की तो पता चला कि बस का रूट परमिट पिपली तक है। जिसके बाद एआरटीए लेखराज ने बिना परमिट के नए बस अड्डे पर आई प्राइवेट बस का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed