फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   There will be a grand decoration of Bholenath in Shri Rameshwar Mahadev Temple.

Kurukshetra News: श्री रामेश्वर महादेव मंदिर में होगा भोलेनाथ का भव्य शृंगार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
There will be a grand decoration of Bholenath in Shri Rameshwar Mahadev Temple.
कुरुक्षेत्र। महाशिवरात्रि पर श्री रामेश्वर महादेव मंदिर स्थित विश्व के दुर्लभ स्फटिक मणि शिवलिंग को विशेष तौर पर सजाया जाएगा। विद्वान ब्राह्मणों की ओर से पूरा दिन विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ पूजन व अभिषेक किया जाएगा। इस मौके पर भगवान भोलेनाथ का अद्भुत सुंदर शृंगार विशेष आकर्षण का केंद्र होगा। जयराम संस्थाओं के मीडिया प्रभारी राजेश सिंगला व आचार्य प. प्रतीक शर्मा ने बताया कि परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी के आशीर्वाद से विद्यापीठ में महाशिवरात्रि के अवसर पर चार पहर अखण्ड महा रुद्राभिषेक होगा। यहां की विशेष पूजा में दिल्ली, सिरसा, चंडीगढ़, नरवाना, सोनीपत, कैथल, यमुनानगर व गुरुग्राम सहित दूर दूर से श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस दिन भोलेनाथ का पूर्ण शृंगार किया जाता है। आचार्य प. प्रतीक शर्मा ने बताया कि भगवान शिव का नवरत्न शृंगार किया जाएगा। उन्होंने बताया इस शृंगार के साथ भगवान भोलेनाथ की पूजा करने से हर मनोकामना जल्द पूर्ण होती है। भोले बाबा अपने भक्तों को कभी कष्टों में नहीं देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed