फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   There will be a change in the weather again, the minimum temperature will reach nine degrees.

Kurukshetra News: फिर होगा मौसम में बदलाव, नौ डिग्री तक पहुंचेगा न्यूनतम तापमान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 07:19 AM IST
विज्ञापन
There will be a change in the weather again, the minimum temperature will reach nine degrees.
कुरुक्षेत्र। मौसम में परिवर्तन का सिलसिला लगातार चला हुआ। पिछले सप्ताह से दिन के समय खिली धूप ने लोगों को ठंड व कोहरे से कुछ हद तक राहत दिलाई लेकिन अब मंगलवार से तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है, जिसके चलते कल से फिर ठंड बढ़ने के साथ-साथ कोहरा व स्मॉग छाने की संभावना है। सप्ताह के पहले दो दिन में ही न्यूनतम तापमान नौ डिग्री तक पहुंचने की आशंका है। वहीं रविवार के दिन भी अल सुबह से आठ बजे तक हल्का कोहरा देखने को मिला, जिसके चलते सुबह के समय वाहनों की आवाजाही भी कम रही। साथ ही दिन के समय धूप खिली रही, जिससे लोगों को सर्दी से राहत भी मिल। वहीं दिन के समय अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी शुरू हो गयी है, जिससे पहाड़ी क्षेत्रों में पारा तेजी से गिराने लगा है, जिसका असर मैदानी क्षेत्राें पर देखने के मिल रहा, जिससे इन क्षेत्र में भी ठंडी हवाओं के साथ-साथ कोहरा व स्मॉग बढ़ने लगा है। इसी सप्ताह में मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल सकता है। जिस कारण तेजी से ठंड बढ़ने से न्यूनतम तापमान नौ डिग्री तक जाने की संभावना है। वहीं कृषि विशेषज्ञ डॉ. सीबी सिंह का कहना है कि बढ़ती ठंड गेहूं की फसल के लिए काफी फायदेमंद होगी, जिससे फसल में फुटाव अधिक होगा तो उत्पादन में भी बढ़ोत्तरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed