फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   There will be a ban on selling crops for two seasons if crop residues are set on fire: Dr. Karm Chand

फसल अवशेषों में आग लगाने पर दो सीजन के लिए फसल बेचने पर रहेगा प्रतिबंध : डाॅ. कर्मचंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Apr 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
There will be a ban on selling crops for two seasons if crop residues are set on fire: Dr. Karm Chand
कुरुक्षेत्र। फसल अवशेषों में आग लगाने वालों पर अब दो सीजन के लिए फसल बेचने पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। इसके लिए कृषि विभाग की तरफ से बाकायदा रिकॉर्ड में रेड एंट्री दर्ज की जाएगी। इसके अलावा फसल अवशेषों में आग लगाने वालों पर पांच हजार से लेकर 30 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाने के साथ-साथ एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन


कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक डाॅ. कर्मचंद ने कहा कि इस सीजन में फसल अवशेषों में आग लगाने वालों के खिलाफ एक और सख्त निर्णय लिया है। इस निर्णय के अनुसार जो भी व्यक्ति फसल अवशेषों में आग लगाते हुए पकड़ा गया उस व्यक्ति पर ई-खरीफ पोर्टल के जरिए मंडियों में दो सीजन में फसल बेचने पर प्रतिबंध होगा। उन्होंने कहा कि किसानों के रिकॉर्ड में रेड एंट्री दर्ज की जाएगी। पिछले सीजन में लगभग 73 किसानों के रिकाॅर्ड में रेड एंट्री दर्ज की गई थी। उन्होंने कहा कि रबी के सीजन में फसल अवशेषों में आगजनी की घटनाएं सामने न आएं इसके लिए प्रशासन लक्ष्य लेकर कार्य कर रहा है। सरकार के आदेशानुसार दो एकड़ तक फसल अवशेषों में आग लगाने पर पांच हजार रुपये, दो से पांच एकड़ फसल अवशेषों में आग लगाने पर 10 हजार रुपये और पांच एकड़ से ज्यादा फसल अवशेषों में आग लगाने पर 30 हजार रुपये जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed