{"_id":"67abaf3a97466d339a05a11d","slug":"there-was-panic-in-the-municipal-body-before-the-elections-changes-from-dmc-to-csi-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-131267-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: चुनाव से पहले नगर निकाय में मची खलबली डीएमसी से लेकर सीएसआई तक बदले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: चुनाव से पहले नगर निकाय में मची खलबली डीएमसी से लेकर सीएसआई तक बदले
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। नगर निकाय के चुनाव की तैयारी युद्ध स्तर पर की जा रही है। इसी बीच निकाय में धड़ाधड़ तबादले भी किए जा रहे हैं, जिससे कर्मचारियों से लेकर अधिकारियों में भी खलबली मची हुई है।
चुनाव की घोषणा होने के बाद पिछले सप्ताह ही एक के बाद एक तबादले किए जा चुके हैं। जहां नगर आयुक्त पंकज सेतिया की जगह सतेंद्र सिवाच को लगाया गया है, जो पहले अंबाला में तैनात थे। वहीं नगर परिषद थानेसर के कार्यकारी अधिकारी अभय यादव का भी तबादला किया जा चुका है। उनकी जगह राजेश कुमार पदभार संभाल चुके हैं।
यही नहीं नप में एमसी संदीप सिंह की जगह मंगू राम को लगाया गया है, जो पहले रादौर में तैनात थे। संदीप सिंह को उनकी जगह रादौर भेजा गया है। वहीं चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर सुरेंद्र चोपड़ा को भी बदल दिया गया है।
विज्ञापन
उन्हें पानीपत भेज दिया गया जबकि उनकी जगह पानीपत से जितेंद्र नरवाल को यहां लगाया गया है। परिषद के कर्मचारियों में लगातार हो रहे तबादलों के चलते तरह-तरह की चर्चाएं हैं जबकि इन्हें चुनाव से जोड़कर भी माना जा रहा है।