फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   There was no rain, the whole day was tormented by the heat, Kurukshetra

नहीं हुई बारिश, पूरा दिन गर्मी ने सताया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
There was no rain, the whole day was tormented by the heat, Kurukshetra
शाम के समय हुई हल्की बूंदाबांदी के बीच केयू में सड़क से गुजरती छात्राएं। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। बारिश के अलर्ट के बावजूद भी मंगलवार को गर्मी ने खूब सताया। लोग सुबह से लेकर शाम तक बारिश का इंतजार करते रहे, लेकिन दोपहर बाद हल्के बादल छाने के अलावा कुछ नहीं हुआ। हालांकि शाम को बूंदाबांदी होने से कुछ राहत मिली।
मंगलवार को सुबह सात बजे ही गर्मी परेशान करने लगी। सुबह 10 से 11 बजे के बीच ही तापमान 34 डिग्री तक पहुंच गया। इस दौरान वातावरण में 80 प्रतिशत आर्द्रता दर्ज की गई। दोपहर में लोग गर्मी से बेहाल नजर आए और राहत के लिए ठंडे पेय पदार्थों का सेवन करते रहे। मानसून इस बार मौसम विभाग की संभावना पर खरा नहीं उतर रहा है। पिछले साल जुलाई माह में अब तक अच्छी बारिश हो चुकी थी, लेकिन इस बार 19 दिनों में बदरा सिर्फ तीन बार ही बरसे हैं।
विज्ञापन

उधर मौसम विभाग ने बुधवार से लगातार नौ दिन अच्छी बारिश की संभावना जताई है। 20 से लेकर 28 जुलाई तक अलग-अलग दिन 40 से 90 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कई दिनों से सता रही गर्मी व उमस से भी लोगों को काफी राहत मिलेगी। मौसम विभाग अनुसार इन नौ दिनों में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed