फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   There was mourning in the village throughout the day, no stove was lit in anyone's house.

Kurukshetra News: गांव में दिनभर पसरा रहा मातम, नहीं जला किसी के घर चूल्हा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2024 06:54 AM IST
विज्ञापन
There was mourning in the village throughout the day, no stove was lit in anyone's house.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र/बाबैन। बौत माड़ा होया भई। देख लो, अगले सेवा करन तो जा रहे थे। जमां एकहे मिनट में कई कुनबयां का नाश कर दिया। कम त कम बच्चे ना तो बख्श देंदा। मचरेहड़ी गांव की कश्यप धर्मशाला में गम में डूबे सुलोचना देवी के पड़ोसी, रिश्तेदार और ग्रामीणों के बीच यह चर्चा रही, जो इतने बड़े हादसे को लेकर मातम में डूबे हुए थे।
गांव से 19 श्रद्धालुओं का जत्था राजस्थान के बागड़ में जाहर वीर गोगामेड़ी के दर्शनों के लिए टैंपो में सोमवार रात करीब 10 बजे रवाना हुआ था। सोमवार-मंगलवार रात करीब ढाई बजे जिला जींद के नरवाना के बिधराना गांव के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग 152 पर उस वाहन को ट्रक ने टक्कर मार दी। इसमें एक 15 साल के बच्चे समेत आठ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि नौ लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। गांव में पूरा दिन मातम पसरा रहा और गांव की गलियां सुनसान रहीं।
विज्ञापन

15 मिनट के बाद इस हादसे की सूचना मचरेहड़ी गांव पहुंची तो पूरे गांव में आग की तरह फैल गई और हर कोई सन्न रह गया। दर्शनो के लिए गए श्रद्धालुओं के परिजन उनको कॉल करके सलामती पूछने लगे। किसी को भी यकीन नहीं हो रहा था कि गांव से गई गाड़ी के साथ हादसा हो गया। कुछ देर बाद आठ श्रद्धालुओं की मौत की सूचना मिली तो पूरे गांव में मातम पसर गया। सुबह किसी के घर चूल्हा नहीं जला। सरपंच गुरमीत समेत श्रद्धालुओं के परिजन करीब चार बजे ही नरवाना के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रीतपाल और उसका दोस्त बाल-बाल बचा
मचरेहड़ा माजरी गांव का प्रीतपाल और उसका दोस्त हादसे में बाल-बाल बच गए। टैंपाे के रुकते ही दोनों उसी समय बाथरूम करने के लिए नीचे उतर गए। इसी दौरान ट्रक ने टैंपो में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। धमाका जैसी आवाज सुनकर दोनों मौके पर पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुंरत मामले की सूचना डायल-112 और गांव के सरपंच को दी।




स्कूल की हुई छुट्टी
हादसे की सूचना से पूरे क्षेत्र में फैल गई, एक साथ आठ लोगों की मौत के बाद गांव के सरकारी स्कूल की छुट्टी कर दी। स्कूल स्टाफ ने मृतकों को श्रद्धांजलि दी तथा हादसे में जख्मी लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed