फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   There was a strong feeling of heat since morning, heat wave tormented the passers-by all day long.

Kurukshetra News: सुबह से खिली तेज धूप तो हुआ गर्मी का एहसास, लू ने दिनभर राहगीरों को सताया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
There was a strong feeling of heat since morning, heat wave tormented the passers-by all day long.
कुरुक्षेत्र। लू से बचने के लिए मुंह ढककर जाते राहगीर। संवाद
कुरुक्षेत्र। सुबह से ही तेज धूप के चलते गर्मी का आभास हुआ, जिससे बचने के लिए लोगों ने पंखों और कूलरों का सहारा लिया। जबकि दिन में तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा, जिससे गर्मी बढ़ने का एहसास हुआ। गर्मी से बचने के लिए लोग जहां धूप से बचने का प्रयास करते रहे तो वहीं ठंडे पेय पदार्थों का सेवन भी करते नजर आए। पारा बढ़ने से दोपहर के समय लू चली और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। लू से बचने के लिए सड़कों पर राहगीर मुंह ढककर गुजरते नजर आए।
विज्ञापन

गर्मी बढ़ने और लू चलने का असर बाजार में भी दिखाई दिया, जिससे बाजार भी सुनसान नजर आए। बढ़ती गर्मी के चलते पशुपालन विभाग की ओर से भी एडवाइजरी जारी की गई है, ताकि पशुओं को लू से बचाया जा सके। शनिवार को अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस तक रहा, जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार अब पारा बढ़ने से गर्मी का आभास आने वाले दिनों में बढ़ने के आसार बने हुए है, जिससे लू का सामना भी लोगों को करना पड़ेगा। अगले सप्ताह तक जहां मौसम साफ रहने के आसार बने हुए है तो वहीं तापमान बढ़ने की संभावना भी रहेगी।
विज्ञापन



दिन में चार से पांच बार पशुओं को पानी पिलाए : डॉ. रितु
पशु चिकित्सक डॉ. रितु ने बताया कि अगले सप्ताह से पारा बढ़ने के आसार बने हुए है, जिसके चलते जहां गर्मी बढ़ेगी तो वहीं लू का असर भी बढ़ने की संभावना बनी हुई है, लू से बचने के लिए जहां लोगों को दोपहर के समय सफर करने से परहेज करना चाहिए तो वहीं पशुओं का भी ख्याल रखना चाहिए। गर्मी से बचाने के लिए पशुओं को दिन में चार से पांच बार पशुओं को पानी पिलाएं, उन्हें धूप से बचाने के लिए वृक्षों का सहारा लें, पशुओं को स्नान कराने की व्यवस्था करें, साथ ही पशुओं को खाने के लिए पौष्टिकता से भरपूर भोजन दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed