फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   There was a change in the weather, the wind blew at a speed of 21 kilometers per hour.

Kurukshetra News: मौसम में हुआ बदलाव, 21 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली हवा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
There was a change in the weather, the wind blew at a speed of 21 kilometers per hour.
कुरुक्षेत्र। मौसम में बदलाव शनिवार को भी नजर आया, जिसके चलते जहां दिनभर 21 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलती रही तो वहीं दोपहर तक बादल छाए रहे। अब गेहूं की फसल पककर तैयार हो चुकी है, जिससे किसानों की चिंता भी मौसम में बार-बार बदलाव के चलते बढ़ी रही। तेज हवा के चलते पकने की ओर खड़ी गेहूं की फसल के गिरने की संभावना भी बनी रही, जिससे किसानों के दिल की धड़कनें भी बढ़ी नजर आईं, जबकि तेज हवा के कारण धूल उड़ने से लोगों को भी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन



वहीं दोपहर बाद मौसम में फिर से बदलाव नजर आया, तेज धूप खिलने से मौसम साफ हुआ और किसानों को भी राहत मिलती दिखाई दी। हालांकि दोपहर बाद तेज धूप खिल उठी, जिससे तापमान में बढ़ोतरी हुई और लोगों को गर्मी का एहसास हुआ। घरों और दुकानों में लोगों ने पंखे चलाकर गर्मी से राहत पाई। शनिवार को अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री दर्ज किया गया। रविवार को न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार अभी अगले सप्ताह तक मौसम में बदलाव जारी रहेगा, जिसके चलते अभी दो दिनों तक मौसम साफ रहेगा। हालांकि अगले सप्ताह फिर से आसमान में बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन


कृषि विशेषज्ञ डॉ. सीबी सिंह का कहना है कि अब गेहूं की फसल पक चुकी है। एक अप्रैल से मंडियों में गेहूं की फसल खरीद शुरू होनी है। हालांकि मौसम अभी दो दिनों तक साफ रहेगा, जबकि अगले सप्ताह फिर से आसमान में बादल छाए रहने की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed